12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरी मौका, स्टेनोग्राफर पदों पर निकली भर्ती... आज से करें आवेदन
Thursday, Sep 25, 2025-12:52 PM (IST)

Bihar Stenographer Vacancy 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्टेनोग्राफर (Stenographer) के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इस भर्ती के तहत कुल 432 पद भरे जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं पास किया है, वे आज से आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी चयन आयोग की आधिकारिक वबेसाइट onlinebssc.com पर जाकर 3 नंवबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरते समय सभी दस्तावेज़ों को सही तरीके से अपलोड करना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क ₹100 ऑनलाइन जमा करना होगा
पात्रता व योग्यता:
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- हिंदी या अंग्रेजी में स्टेनोग्राफी और टाइपिंग का कौशल होना चाहिए।
- कंप्यूटर टाइपिंग स्किल व कंप्यूटर चलाने की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए।
- आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच है (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)।
चयन प्रक्रिया:
- लिखित परीक्षा (MCQ आधारित)
- प्रायोगिक परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा
लिखित परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होगी। 600 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 नंबर काटा जाएगा।
कैसे करें आवेदन:
- पहले BSSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं।
- होम पेज पर दिए नोटिस बोर्ड सेक्शन में जाएं।
- फिर स्टेनोग्राफर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- डिटेल दर्ज करें और फॉर्म भरें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करें और सबमिट करें।