Nitish Kumar ने दिल्ली में विपक्षी दलों के नेताओं से की मुलाकात तो RCP सिंह का CM पर हमला, पढ़ें बिहार की 10 बड़ी खबरें

Wednesday, Sep 07, 2022-07:27 AM (IST)

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात की। भाजपा से नाता तोड़ने के बाद नीतीश पहली बार सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में किसान पस्त, नीतीश दिल्ली में मस्त... ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Nitish Kumar ने दिल्ली में विपक्षी दलों के नेताओं से की मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में सबसे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी से नई दिल्ली में गोल मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में मुलाकात की। इसके बाद वह इंद्रजीत गुप्ता मार्ग स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के मुख्यालय में पार्टी के महासचिव डी. राजा से मिले।

RCP सिंह का CM नीतीश पर हमला, कहा- बिहार में किसान पस्त, नीतीश दिल्ली में मस्त
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज पटना पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ और सुखाड़ है, किसान पस्त है, नीतीश कुमार दिल्ली में मस्त है। यह विपक्षी एकता नहीं पक्षी एकता है। पटना में केसीआर आए, उठ बैठ होते रहे।

पीके का बड़ा बयान- बिहार में हुए सियासी उलटफेर का कोई देशव्यापी असर नहीं होगा
चुनाव रणनीतिकार से कार्यकर्ता बने प्रशांत किशोर ने सोमवार को जोर देकर कहा कि बिहार में हालिया उथल-पुथल “राज्य केंद्रित” घटना थी और इससे राष्ट्रव्यापी प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। उन्होंने हाल ही में जद(यू) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ सरकार बनाने के घटनाक्रम की ओर इशारा करते हुए यह बात कही। 

सुशील मोदी का CM पर हमला, कहा- नीतीश की विश्वसनीयता समाप्त
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार की विश्वसनीयता समाप्त हो गई इसलिए उनके लिए भाजपा के दरवाजे बंद हो गए हैं। 

बिहार ED की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी के मामले में व्यक्ति की 3.51 करोड़ की संपत्ति कुर्क
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बताया कि धनशोधन मामले की जांच के तहत बिहार के एक शराब तस्कर और उसके परिवार की 3.51 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की गई है। एजेंसी ने कहा, आरोपी विद्यो राय की आठ अचल संपत्तियां राज्य के समस्तीपुर जिले में स्थित हैं। 

CM नीतीश ने कहा- PM पद का ना ही दावेदर ना ही इच्छुक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि वह ना तो प्रधानमंत्री पद के दावेदार है और ना ही इसके लिए इच्छुक हैं। नीतीश कुमार का यह बयान उन अटकलों के बीच आया है कि उनका राष्ट्रीय राजधानी का दौरा विपक्षी दलों का नेता बनने की उनकी कवायद का हिस्सा है। 

RCP सिंह के बयान पर JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने किया पलटवार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तीन दिवसीय दिल्ली दौरे को लेकर बिहार में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। पूर्व केंद्रय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में किसान पस्त, नीतीश दिल्ली में मस्त। वहीं अब उनके इस बयान पर जदयू ने पलटवार किया है। 

गयाः पितृपक्ष मेले में कई लोगों ने VIP पास बंद किए जाने की उठाई मांग
बिहार के गया जिले के पितृपक्ष मेले में देश एवं विदेश के कोने-कोने से लोग पिंडदान करने आते हैं। पिंडदान की अवधि में 15 दिन गया के विष्णुपद मंदिर के आसपास प्रतिबंधित क्षेत्र रहता है, जिसमें आम आदमियों को पैदल चलकर मंदिर तक पहुंचना होता है परंतु इस अवधि में पूर्व के समय लोगों को वीआईपी पास दिए जाने की व्यवस्था रही है। इसके कारण समाज के कई लोगों के द्वारा आपत्ति जताई गई है। 

छपरा में यूपी के स्वर्ण व्यवसायी से 60 लाख के सोने की लूट
बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि वह आए दिन चोरी, लूट हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मामला छपरा जिले से सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने स्वर्णाभूषण व्यवसायी से 60 लाख रुपए की संपत्ति लूट ली।

पटना की मेट्रो परियोजना के लिए गिराया जाएगा PMCH का ऐतिहासिक कैंसर वार्ड
पटना की मेट्रो परियोजना के एक कॉरिडोर के निर्माण के लिए करीब एक सदी पुराने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के ऐतिहासिक कैंसर वार्ड को गिराया जाएगा, लेकिन पीएमसीएच के पुराने महिला अस्पताल पर इसका कोई असर नहीं होगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static