बिहार में 5 साल बाद Nitish ने BJP से फिर तोड़ा नाता, RJD के साथ बनाएंगे नई सरकार, पढ़ें Top 10 News

Tuesday, Aug 09, 2022-06:25 PM (IST)

 

पटनाः बिहार में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच जदयू के भाजपा से एक बार फिर नाता तोड़ने की घोषणा के बाद श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और अब राजद, कांग्रेस तथा वामपंथी दलों के साथ गठजोड़ कर नई सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, BJP से तोड़ा गठबंधन
बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि सबकी इच्छा थी कि भाजपा से अलग हो जाना चाहिए।

गृह विभाग को लेकर नीतीश और लालू की पार्टी में एक बार फिर फंसा पेंच
बिहार के गृह विभाग में दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं करने के कारण 2017 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से दोबारा गठजोड़ करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर इसी पुलिस महकमे को लेकर दुविधा में पड़ गए हैं।

नीतीश के फैसले का पार्टी के विधायकों व सांसदों ने किया समर्थन
बिहार में जारी राजनीतिक संकट के बीच जदयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया। साथ ही कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वह जो भी फैसला करेंगे, वे हमेशा उनके साथ रहेंगे।

JDU की बैठक खत्म, BJP से गठबंधन तोड़ने का किया ऐलान!
बिहार में जहां एक तरफ जदयू के सांसदों और विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में उनके आधिकारिक आवास एक अणे मार्ग पर बैठक खत्म हो गई है, वहीं सूत्रों जदयू और भाजपा के बीच टूट की बड़ी खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

राजनीतिक उठापटक के बीच लालू की बेटी रोहिणी ने किया ये ट्वीट
बिहार में आज बड़ा राजनीतिक उलटफेर हो सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाए जाने संबंधी अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का बयान सामने आया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं लालटेन धारी।"

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश को दी बधाई
जद(यू) के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को बधाई दी। उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा कि "नए रूप में नए गठबंधन के नेतृत्व के लिए नीतीश कुमार को बधाई।" नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर रहा है। बता दें कि जदयू को सीएम, राजद को डिप्टी सीएम और कांग्रेस को स्पीकर का पद मिल सकता है।

नीतीश के CM पद से इस्तीफा देने पर चिराग ने कही ये बात
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि आज के बाद मुख्यमंत्री जी की विश्वसनीयता शून्य है। जिस जंगल राज का विकल्प बनकर आए थे, उसी के साथ सरकार बना ली। लोकतंत्र के मंदिर में खड़े होकर शपथ लिया कि मिट्टी में मिल जाऊंगा पर भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा, उसी भाजपा के साथ 2017 में ये चले गए।

NDA में उथल-पुथल के बीच पशुपति पारस का बड़ा बयान
बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में उथल-पुथल के बीच, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार को जोर दिया कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ रहेगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा दूसरा नेता मिलना नामुमकिन है।

बिहार में टूटा NDA गठबंधन, JDU से अलग होने के बाद विकल्पों पर विचार कर रही है BJP
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहर होने और बिहार की राजनीति में अचानक से बदले घटनाक्रमों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं को चौंका दिया। हालांकि, भाजपा नेतृत्व कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की असहजता से अवगत था। 

बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP के कार्यालय में पसरा सन्नाटा
बिहार की राजनीति में जहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और कांग्रेस कार्यालयों में चहल-पहल बढ़ गई है वहीं सत्ता गंवाने का असर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में दिखाई पड़ने लगा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static