नीतीश के NDA में शामिल होने पर रविशंकर प्रसाद बोले- रिश्ता व्यक्तिगत हो या राजनीतिक... विश्वास पर चलता है

Monday, Jan 29, 2024-02:22 PM (IST)

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के दोबारा NDA में शामिल होने पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने कहा, "...मूल बात समझनी चाहिए... रिश्ता व्यक्तिगत हो या राजनीतिक हो विश्वास पर चलता है। क्या INDIA गठबंधन में विश्वास है? बातचीत करनी चाहिए तो न्याय यात्रा की जा रही है... कांग्रेस पार्टी की पुरानी साख खत्म हो गई है लेकिन अहंकार वही है कि हम बड़ी पार्टी हैं..."

नीतीश ने रिकॉर्ड नौवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने एकबार फिर से पाला बदलने के बाद रविवार को रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश ने ‘महागठबंधन' और विपक्षी दलों के ‘इंडिया' गठबंधन से नाता तोड़ने बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार बनाई, जिससे लगभग डेढ़ साल पहले उन्होंने नाता तोड़ लिया था। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज भवन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की उपस्थिति में कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

कहीं और जाने का कोई सवाल ही नहीं- नीतीश 
नौवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार ने दावा किया कि अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोड़कर कहीं और जाने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पहले भी उनके (राजग) साथ था। हम अलग-अलग रास्तों पर चले गए लेकिन अब हम साथ हैं और रहेंगे....मैं जहां (राजग) था, वहां वापस आ गया और अब कहीं जाने का सवाल ही नहीं उठता।'' उन्होंने कहा कि रविवार को कुल आठ लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली और बाकी लोगों के नाम जल्द ही तय कर लिए जायेंगे। कुमार ने कहा कि भाजपा नेता सम्राट चौधरी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static