पूर्व विधायक का 71 साल की उम्र में निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

Thursday, Jun 18, 2026-10:38 AM (IST)

Bihar News: बिहार में कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अंबिका यादव का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे पिछले करीब सात महीने से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उन्होंने बुधवार को बीएचयू के आइसीयू विभाग में अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि अंबिका यादव जन नेता एवं कर्मठ समााजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री चौधरी ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

वहीं बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि अंबिका यादव के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। सामाजिक कार्यों और जनसेवा में उनके समर्पण व योगदान अविस्मरणीय है। डॉ.प्रेम कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल और धैर्य प्रदान करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static