Rafiganj Assembly Seat: रफीगंज विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/11/2020 6:07:06 PM

औरंगाबादः बिहार का रफीगंज विधानसभा सीट (Rafiganj Assembly Seat) औरंगाबाद लोकसभा के तहत आता है। 1951 में ही रफीगंज विधानसभा सीट (Rafiganj Assembly Seat) अस्तित्व में आया था।

1951में रफीगंज सीट से कांग्रेस (Congress) पार्टी की टिकट से एस एम लतीफुर रहमान ने जीत हासिल की थी। 1957 में भी इस सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट सरोज प्रसाद सिन्हा ने जनता का भरोसा हासिल किया था। वहीं 1962 में स्वतंत्र पार्टी के कैंडिडेट रामपुकार सिंह ने कांग्रेस (Congress) से रफीगंज सीट छीन लिया था। 1967 में रफीगंज सीट से कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट डी राम ने जीत हासिल की थी तो 1969 में यहां से विधानसभा चुनाव (Vidhansabh chunav) में बीजेएस (BJS) कैंडिडेट शाहदेव चौधरी ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 1972 में रफीगंज से कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट फागुनी राम ने जीत हासिल की थी। वहीं 1977 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabh chunav) में रफीगंज से जेएनपी  (JNP) कैंडिडेट मोहम्मद हुसैन अंसारी ने जनता का भरोसा हासिल किया था।

1980 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabh chunav) में जनता पार्टी के कैंडिडेट विजय कुमार सिंह ने ही जीत हासिल की थी। 1985 और 1990 के चुनाव में रफीगंज सीट से कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट विजय कुमार सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 1995 में यहां से सीपीआई (CPI) कैंडिडेट रामचंद्र सिंह ने चुनाव में जीत हासिल किया था। 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में यहां से समता पार्टी के कैंडिडेट सुशील कुमार सिंह ने यहां से विरोधियों को मात दे दी थी। 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में आरजेडी (RJD) कैंडिडेट मोहम्मद नेहालुद्दीन ने विरोधियों को मात दे दिया था। 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल किया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में रफीगंज सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। अशोक कुमार सिंह ने 62 हजार 897 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) के कैंडिडेट प्रमोद कुमार सिंह को 53 हजार 372 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से जेडीयू (JDU) की टिकट पर अशोक कुमार सिंह ने एलजेपी (LJP) के कैंडिडेट प्रमोद कुमार सिंह को 9 हजार 525 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं बीएसपी (BSP) कैंडिडेट अलाउद्दीन मोहम्मद, 11 हजार 530 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में रफीगंज सीट पर जेडीयू (JDU) की टिकट पर अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। अशोक कुमार सिंह ने चुनाव में 58 हजार 501 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट मोहम्मद नेहालुद्दीन ने 34 हजार 816 वोट हासिल किया था। इस तरह से जेडीयू (JDU) की टिकट पर अशोक कुमार सिंह ने आरजेडी (RJD) कैंडिडेट मोहम्मद नेहालुद्दीन को 23 हजार 685 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट माधवी सिंह, 6 हजार 273 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में रफीगंज सीट से आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट मोहम्मद नेहालुद्दीन ने जीत हासिल की थी। मोहम्मद नेहालुद्दीन ने 29 हजार 194 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू (JDU) कैंडिडेट सुनील कुमार को 25 हजार 384 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट मोहम्मद नेहालुद्दीन ने जेडीयू (JDU) कैंडिडेट सुनील कुमार को 3 हजार 810 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) कैंडिडेट रामचंद्र सिंह, 11 हजार 493 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में यहां महागठबंधन और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static