2025 में नीतीश चाहे किसी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ें या अकेले.. उनकी पार्टी को 20 सीटें भी नहीं मिलेंगीः प्रशांत किशोर

3/7/2024 2:38:30 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर एक और भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि 2025 में नीतीश कुमार चाहे NDA, महागठबंधन या फिर अकेले चुनाव लड़ लें, उनकी पार्टी जदयू को 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी, ये लिख कर रख लीजिए। 

आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने नीतीश कुमार के बारे में 4 से 5 महीने पहले कहा था कि महागठबंधन से अगर चुनाव लड़ेंगे तो 5 भी लोकसभा सीट उनको नहीं मिलेगी। नीतीश कुमार मेरी बात सुनने के बाद डर के महागठबंधन से भागे। उन्हें ज्ञात हो गया था कि प्रशांत किशोर कह रहा है तो सच में JDU को 5 सीट भी लोकसभा में नहीं मिलेगा। अब जहां गए हैं उसकी भविष्यवाणी मैं कर देता हूं, आप लिखकर रखिए कि नीतीश कुमार अब चाहे जिस गठबंधन में लड़े या भाजपा के साथ लड़े, महागठबंधन के साथ लड़ें या अकेले लड़ जाएं, अगली बार यानी कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इन्हें 20 से कम विधायक आएंगे। 

"विधानसभा चुनाव में जेडीयू को 20 विधायक भी नहीं आएंगे"
प्रशांत किशोर ने कहा कि जेडीयू को आगामी विधानसभा चुनाव में 20 विधायक भी नहीं आएंगे, अगर आएंगे तो मैं बिहार की जनता से माफी मांग लूंगा। नीतीश कुमार चाहे भाजपा के साथ लड़े, महागठबंधन के साथ लड़े या किसी के साथ लड़े, बिहार की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है। आज जनता इतनी व्याकुल है, जनता ने नीतीश कुमार को वोट किया, लेकिन ये आदमी बार-बार पलटा है। जनता आज कितना असहाय महसूस कर रही है और नीतीश कुमार खुद को चतुर समझ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static