बिहार: Pappu Yadav के काफिले का हुआ एक्सीडेंट, JAP जिलाध्यक्ष सहित दो घायल

2/14/2023 9:01:09 AM

 

बक्सरः जन अधिकार पार्टी (जेएपी) के प्रमुख राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव के काफिले में एक वाहन बिहार के बक्सर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात देवकुली गांव क्षेत्र के पास हुई। इस हादसे में पार्टी के बक्सर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार व वाहन चालक सुधीर कुमार घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि पप्पू यादव इस घटना में बाल-बाल बचे।

PunjabKesari

वहीं हादसा होते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बता दें कि सूचना के बाद ब्रह्मपुर और शाहपुर थाने से पीसीआर (112) वैन मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

Recommended News

static