"पलटू राम है नीतीश कुमार", बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच JMM का तंज

Sunday, Jan 28, 2024-11:37 AM (IST)

Ranchi: बिहार में इस वक्त सियासी हलचल काफी तेज है। इसी के चलते झारखंड के राजनीतिक गलियारे में बयानबाजी तेज है। बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी और आरोप- प्रत्यारोप के बीच झामुमो ने कहा कि भाजपा लगातार सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस पर हमला करती रही है।

झामुमो ने कहा कि भ्रष्टाचार का मुद्दा बना हुआ है। ईडी की कार्रवाई भी चल रही है। बिहार में राजनीतिक बदलाव की बयार पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता कहते हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर पलटू राम होंगे अगर वे ऐसा करते हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बिना सिद्धांत के व्यक्ति है कभी वह समाजवादी विचारधारा की बात करते हैं तो कभी धर्म की राजनीति करते हैं। ऐसे में जनता उनके चेहरे को पहचान चुकी है।

झामुमो की तरह झारखंड कांग्रेस ने भी बिहार में वर्तमान राजनीतिक हालात को लेकर नीतीश कुमार पर राजनीतिक हमला बोला है। बिहार की राजनीति का झारखंड की राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने का दावा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जगदीश साहू ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन बहुत मजबूत है और झामुमो-कांग्रेस मिलकर भाजपा का मुकाबला करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी विश्वनीयता खो चुके हैं और बिहार की जनता आनेवाले दिनों में उनकी औकात बता देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static