Paliganj Assembly Seat: पालीगंज में फिर से लाल झंडा लहरा सकते हैं संदीप सौरभ ।। Bihar Election 2025

Wednesday, Jul 23, 2025-05:44 PM (IST)

Paliganj Assembly Seat: पालीगंज विधानसभा सीट पाटलिपुत्र लोकसभा के तहत आता है। 1951 में पालीगंज विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। पालीगंज सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट राम लखन सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। वहीं 1957 में पालीगंज सीट से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी चंद्रदेव प्रसाद वर्मा ने विरोधियों को मात दिया था। 1962 में पालीगंज सीट से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर रामलखन सिंह यादव ने जीत का परचम लहराया था तो 1967 और 1969 में पालीगंज सीट से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के चंद्रदेव प्रसाद वर्मा ने जीत हासिल किया था। पालीगंज सीट से 1972 के चुनाव में कन्हाई सिंह ने कांग्रेस की टिकट पर जनता का भरोसा हासिल करने में कामयाबी हासिल किया था। वहीं 1977 के चुनाव में कन्हाई सिंह ने निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 

PunjabKesari
1980,1985 और 1990 में कांग्रेसी कैंडिडेट राम लखन सिंह यादव ने सभी विरोधियों को पालीगंज में धूल चटा दिया था। 1995 के विधानसभा चुनाव में पालीगंज सीट से जनता दल के कैंडिडेट चंद्रदेव प्रसाद वर्मा ने जीत हासलि की थी तो 2000 के विधानसभा चुनाव में दीनानाथ सिंह यादव ने आरजेडी की टिकट पर विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 2005 के विधानसभा चुनाव में पालीगंज से सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट नंद किशोर नंदा ने जीत हासिल किया था तो 2010 के विधानसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट डॉक्टर उषा विद्यार्थी ने विरोधियों को मात दे दी थी। 2015 में एक बार फिर ये सीट आरजेडी के झोली में जा गिरी। आरजेडी की टिकट पर जयवर्धन यादव ने पालीगंज विधानसभा सीट पर जीत हासिल किया था लेकिन 2020 में लेफ्ट उम्मीदवार संदीप सौरभ ने पालीगंज में बाजी पलट दी थी। 

Paliganj Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के चुनाव में पालीगंज सीट पर सीपीआई एमएल एल कैंडिडेट संदीप सौरभ ने जीत हासिल की थी। संदीप सौरभ को 67 हजार नौ सौ 17 वोट मिला था जबकि जेडीयू उम्मीदवार जयवर्धन यादव को केवल 37 हजार दो वोट ही मिल पाया था। संदीप सौरभ ने जयवर्धन यादव को 30 हजार नौ सौ 15 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी उम्मीदवार उषा विद्यार्थी 16 हजार एक सौ दो वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं। 
PunjabKesari

Paliganj Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में पालीगंज सीट से आरजेडी उम्मीदवार जयवर्धन यादव ने जीत हासिल की थी। जयवर्धन यादव को 65 हजार नौ सौ 32 वोट मिला था जबकि बीजेपी कैंडिडेट राम जनम शर्मा को 41 हजार चार सौ 79 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से जयवर्धन यादव ने राम जनम शर्मा को 24 हजार चार सौ 53 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट अनवर हुसैन 19 हजार चार सौ 38 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Paliganj Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में पालीगंज सीट पर बीजेपी कैंडिडेट उषा विद्यार्थी ने जीत हासिल की थी। उषा विद्यार्थी को 43 हजार छह सौ 92 वोट मिला था जबकि आरजेडी कैंडिडेट जयवर्धन यादव ने 33 हजार चार सौ 50 वोट हासिल किया था। इस तरह से उषा विद्यार्थी ने जयवर्धन यादव को 10 हजार दो सौ 42 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल कैंडिडेट एन के नंदा 16 हजार सात सौ 48 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Paliganj Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में पालीगंज सीट से सीपीआई एमएल एल कैंडिडेट नंद कुमार नंदा ने जीत हासिल की थी। नंद कुमार नंदा को 30 हजार एक सौ 20 वोट मिला था जबकि बीजेपी कैंडिडेट उषा विद्यार्थी को 29 हजार दो सौ 28 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से नंद कुमार नंदा ने उषा विद्यार्थी को महज आठ सौ 92 वोट से हरा दिया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट दीनानाथ सिंह यादव 25 हजार दो सौ 23 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

पालीगंज विधानसभा सीट पर 2024 के लोकसभा चुनाव में भी आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती ने रामकृपाल यादव को पीछे छोड़ दिया था। मीसा भारती ने रामकृपाल यादव को 19 हजार छह सौ 81 वोट के अंतर से पालीगंज में पीछे छोड़ दिया था। इससे पता चलता है कि पालीगंज में इस बार भी लेफ्ट के कैंडिडेट संदीप सौरभ फिर से जीत हासिल कर सकते हैं। वैसे भी भूमिहार,यादव और मुस्लिम वोटरों का दबदबा है। इस लिहाज से माय समीकरण यहां महागठबंधन उम्मीदवार को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static