Obra Assembly Seat: ओबरा विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/13/2020 5:29:00 PM

काराकाटः बिहार का ओबरा विधानसभा सीट (Obra assembly seat) काराकाट लोकसभा के तहत आता है। 1952 में ही ओबरा विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट पदारथ सिंह ने जीत हासिल की थी।

वहीं 1962 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर दिलकेश्वर राम ने यहां जीत हासिल की थी तो 1967 में ओबरा सीट से कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट आर के सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1969 में ओबरा में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट पदारथ सिंह ने एक बार फिर से जनता का समर्थन हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी। 1972 में कांग्रेस (Congress) की टिकट पर नारायण सिंह ने ओबरा सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं 1977 में यहां से हुए विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में जनता पार्टी (Janta party) के टिकट पर राम बिलास सिंह ने जनता का समर्थन हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी। 

वहीं 1980 के चुनाव में ओबरा सीट से बीजेपी के कैंडिडेट विरेंद्र प्रसाद सिंह ने विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। 1985 के चुनाव में ओबरा सीट से लोकदल ( Lok Dal) के कैंडिडेट राम बिलास सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1990 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में जनता दल (Janta Dal) के कैंडिडेट राम बिलास सिंह ने एक बार फिर विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की। 1995 और 2000 सीपीआई (CPI) एमएल एल (M.L.L) के कैंडिडेट राजा राम सिंह ने लगातार दो बार जीत हासिल की थी। वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में आरजेडी (RJD) की टिकट पर सत्य नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। 2010 के चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट सोमप्रकाश सिंह यादव ने जनता का समर्थन हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं 2015 के चुनाव में ओबरा से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में ओबरा सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने जीत हासिल की थी। वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने 56 हजार 42 वोट हासिल किया था। वहीं बीएलएसपी (BLSP) के कैंडिडेट चंद्र भूषण वर्मा को 44 हजार 646 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने चंद्र भूषण वर्मा को 11 हजार 396 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) एम एल एल ( M.L.L) के कैंडिडेट राजा राम सिंह, 22 हजार 801 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में ओबरा सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट सोमप्रकाश सिंह ने जीत हासिल की थी। सोमप्रकाश सिंह ने चुनाव में 36 हजार 816 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू (JDU) कैंडिडेट प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने 36 हजार 14 वोट हासिल किया था। इस तरह से सोमप्रकाश सिंह ने प्रमोद सिंह चंद्रवंशी को महज 802 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई (CPI) एम एल एल  (M.L.L) के कैंडिडेट राजा राम सिंह, 18 हजार 463 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में ओबरा सीट से आरजेडी (CPI) के कैंडिडेट सत्यनारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। सत्यनारायण सिंह ने 32 हजार 618 वोट हासिल किया था। वहीं सीपीआई (CPI) एम एल एल (M.L.L) के कैंडिडेट राजा राम सिंह को 24 हजार 23 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सत्यनारायण सिंह ने राजा राम सिंह को 8 हजार 595 वोट से हरा दिया था। वहीं जेडीयू  (JDU) कैंडिडेट प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, 23 हजार 315 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) में यहां महागठबंधन और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static