बायोमेट्रिक ''In/Out'' हाजिरी के बिना कर्मियों को नहीं मिलेगा वेतन, जिला पदाधिकारी का सख्त निर्देश

Wednesday, Jul 22, 2026-10:59 AM (IST)

शिवहर: बिहार के शिवहर जिले में सरकारी कामकाज को अधिक पारदर्शी बनाने और कार्यालयों में समय-पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी कार्यालय प्रधानों ने हिस्सा लिया, जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया गया। 

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया है कि अब किसी भी कर्मी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और वेतन का भुगतान सीधे तौर पर उनकी कार्यालय में उपस्थिति से जुड़ा होगा। बैठक में दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश दिया गया बायोमेट्रिक उपस्थिति पर ही वेतन मिलेगा। जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यालय प्रधानों को कड़ा निर्देश दिया है कि सभी सरकारी कर्मियों का मासिक वेतन अब अनिवार्य रूप से उनकी बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही जारी किया जाएगा। इसके लिए कर्मियों को कार्यालय आते समय इन ‘और जाते समय आउट' दोनों वक्त अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 

तत्काल पंजीकरण और डेटा सिंक: जिन कर्मियों ने अभी तक अपना बायोमेट्रिक पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से पंजीकरण पूरा कराने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही, सभी कार्यालयों को निर्देश मिला है कि वे प्रत्येक शनिवार को अपना बायोमेट्रिक डेटा अनिवार्य रूप से सिंक करें। प्रखंड एवं अंचल स्तर के क्षेत्रीय कर्मियों को अब सीधे फील्ड में जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें क्षेत्र या पंचायत में किसी भी कार्य हेतु जाने से पूर्व अपने मूल कार्यालय में आकर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 

कठोर कार्रवाई की चेतावनी: जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इन आदेशों का शत-प्रतिशत और कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश की अवहेलना करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static