"लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नीतीश नहीं हैं प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार", ललन सिंह ने एक बार फिर दोहराया

Saturday, Sep 03, 2022-10:52 AM (IST)

पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। 

"नीतीश PM पद के उम्मीदवार नहीं" 
ललन सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं के बार-बार पूछे जाने पर स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्ट व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वास्तव में प्रधानमंत्री राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ चुन-चुन कर कार्रवाई कर रहे हैं। 

"BJP में शामिल होने पर धुल जाते हैं भ्रष्टाचार के सारे आरोप"
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे येदुरप्पा को भाजपा ने कर्नाटक का मुख्यमंत्री क्यों बनाया' उन्होंने चुटकी ली कि भाजपा में शामिल होने पर किसी भी नेता के भ्रष्टाचार के सारे आरोप धुल जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static