Narpatganj Assembly Seat: नरपतगंज विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Thursday, Nov 05, 2020-10:56 AM (IST)

अररियाः नरपतगंज विधानसभा सीट (Narpatganj Assembly Seat) बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। नरपतगंज सीट अररिया लोकसभा सीट के तहत आता है।

1962 में नरपतगंज सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट डूमरलाल बैठा ने जीत का परचम लहराया था। 1967,1969 और 1972 के चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट सत्य नारायण यादव ने लगातार तीन बार नरपतगंज में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 1977 में नरपतगंज सीट से जनता पार्टी के टिकट पर जर्नादन यादव ने जीत हासिल किया था। 1980 के चुनाव में नरपतगंज सीट से एक बार फिर जर्नादन यादव ने बीजेपी (BJP) के टिकट पर जीत हासिल किया था।

1985 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में नरपतगंज सीट से कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट इंद्रानंद यादव ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1990 और 1995 के चुनाव में नरपतगंज सीट से जनता दल के कैंडिडेट दयानंद यादव ने जीत का परचम लहरा दिया था। 2000 और 2005 के चुनाव में यहां से बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट जर्नादन यादव ने विरोधियों को मात दे दिया था। 2010 में बीजेपी (BJP) की टिकट पर देवांती यादव ने नरपतगंज में जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं 2015 के चुनाव में नरपतगंज से आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट अनिल कुमार यादव ने जीत हासिल कर लिया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में नरपतगंज से आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट अनिल कुमार यादव ने जीत हासिल कर लिया था। अनिल कुमार यादव ने चुनाव में 90 हजार 250 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट जर्नादन यादव को 64 हजार 299 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अनिल कुमार यादव ने जर्नादन यादव को 25 हजार 291 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं 4 हजार 637 वोट के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में नरपतगंज सीट से बीजेपी (BJP) की देवंती यादव ने चुनाव में जीत हासिल की थी। देवंती यादव ने चुनाव में 61 हजार 106 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट अनिल कुमार यादव ने 54 हजार 169 वोट हासिल किया था। इस तरह से देवंती यादव ने अनिल कुमार यादव को 6 हजार 937 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट भारतेंदु प्रसाद यादव ने 8 हजार 782 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में नरपतगंज सीट से बीजेपी (BJP) के टिकट पर जनार्दन यादव ने चुनाव में जीत हासिल की थी। जर्नादन यादव ने चुनाव में 36 हजार 329 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट अनिल कुमार यादव को 32 हजार 122 वोट मिला था। इस तरह से जनार्दन यादव ने अनिल कुमार यादव को 4 हजार 207 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट इकरामुल हक ने 20 हजार 90 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच मुकाबला होगा। लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Related News

static