नालंदा में बदमाशों ने Journalist को मारी गोली... पटना के हायर सेंटर रेफर, घटना के बाद पत्रकारों में रोष

3/18/2024 11:23:50 AM

नालंदाः बिहार के नालंदा जिले में अपराधियों ने रविवार की शाम पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को गोली मारकर जख्मी कर दिया। इस दौरान आनन-फानन में जख्मी पत्रकार को पटना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना के बाद जिले के पत्रकारों में रोष देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मामला नालंदा एवं दीपनगर थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके का है, जहां पर दीपक विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ राजगीर से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच नालंदा थाना एवं दीपनगर थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार दी गई। वहीं आनन फानन में जख्मी हालत में दीपक विश्वकर्मा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के उपरान्त सदर अस्पताल से भी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बता दें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अशोक मिश्रा सदर स्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी अनुसंधान में पुलिस जुट गई है। एसपी का कहना है कि जख्मी हालत में रहने के कारण पीड़ित कुछ भी बोल नहीं पा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static