Manihari Assembly Seat: मनिहारी विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/29/2020 2:41:03 PM

कटिहारः बिहार का मनिहारी विधानसभा सीट (Manihari Assembly Seat) कटिहार लोकसभा के तहत आता है। वर्तमान में मनिहारी सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। 1957 में मनिहारी सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट पार्बती देवी ने जीत हासिल की थी।

1962,1967 और 1969 में मनिहारी सीट से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट युवराज ने लगातार तीन बार चुनाव में जीत दर्ज की थी। 1972 में एसओपी (SOP) के टिकट पर युवराज ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। वहीं 1977 और 1980 में मोतिहारी में जनता पार्टी के कैंडिडेट रामसिपाही यादव ने चुनाव में जीत दर्ज की थी। 1985 में कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट मोहम्मद मुबारक हुसैन ने मनिहारी में विरोधियों को मात दे दिया था।

1990 में मनिहारी में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता दल की टिकट पर बिश्वनाथ सिंह ने जीत हासिल की थी तो 1995 में कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट मुबारक हुसैन ने मनिहारी सीट पर विरोधियों को मात दे दिया था। 2000 में जेडीयू (JDU) कैंडिडेट विश्वनाथ सिंह ने मनिहारी सीट पर जीत का परचम लहराया था। 2005 में हुए चुनाव में कांग्रेस (Congress) पार्टी के टिकट पर विश्वनाथ सिंह ने मनिहारी के चुनाव में जीत हासिल की थी। 2010 में मनिहारी सीट पर जेडीयू (JDU) की टिकट पर मनोहर प्रसाद सिंह ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं 2015 में कांग्रेस (Congress) पार्टी के टिकट पर मनोहर प्रसाद सिंह ने एक बार फिर मनिहारी सीट पर जीत हासिल किया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मनिहारी सीट से कांग्रेस (Congress) की टिकट पर मनोहर प्रसाद सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी। मनोहर प्रसाद सिंह ने चुनाव में 61 हजार 704 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) के कैंडिडेट अनिल कुमार उरांव को 48 हजार 24 वोट ही मिल पाया था। इसतरह से मनोहर प्रसाद सिंह ने अनिल कुमार उरांव को 13 हजार 680 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एनसीपी (NCP) कैंडिडेट गीता किस्कू 7 हजार 9 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं थी।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मनिहारी सीट से जेडीयू (JDU) की टिकट पर मनोहर प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। मनोहर प्रसाद सिंह ने चुनाव में 44 हजार 938 वोट हासिल किया था। वहीं एनसीपी (NCP) की कैंडिडेट गीता किस्कू ने 40 हजार 773 वोट हासिल किया था। इस तरह से मनोहर प्रसाद सिंह ने गीता किस्कू को 4 हजार 165 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट चंपई किस्कू ने 18 हजार 466 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में मनिहारी सीट से कांग्रेस (Congress) की टिकट पर मुबारक हुसैन ने जीत हासिल की थी। मुबारक हुसैन ने चुनाव में 27 हजारा 822 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू (JDU) कैंडिडेट बिश्वनाथ सिंह को 26 हजार 538 वोट मिला था। इस तरह से मुबारक हुसैन ने बिश्वनाथ सिंह को एक हजार 284 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट सगीर अहमद, 12 हजार 262 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच मुकाबला होगा। लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static