Bihar News... बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से महेश्वर हजारी ने दिया इस्तीफा, नोटिफिकेशन जारी
Wednesday, Feb 21, 2024-12:40 PM (IST)

पटनाः जनता दल यूनाइटेड (जद यू) के नेता महेश्वर हजारी ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार हजारी का इस्तीफा 21 फरवरी की दोपहर से प्रभावी हो गया। कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र (आरक्षित) से दूसरी बार विधायक बने हजारी मार्च, 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हजारी ने विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा क्यों दिया है।
बता दें कि हाल ही में बिहार में जदयू विधायक महेश्वर हजारी को विधानसभा के उपाध्यक्ष के तौर पर चुन लिया गया था। विपक्ष की गैर मौजूदगी में विधानसभा के उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव हुआ। विपक्ष ने भूदेव चौधरी को उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा था। विपक्ष की अनुपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मत विभाजन के जरिए चुनाव करवाया। 243 सदस्यीय विधानसभा में महेश्वर हजारी के पक्ष 124 मत मिले और विपक्ष के प्रत्याशी भूदेव चौधरी के पक्ष में एक भी सदस्य का मत नहीं मिला।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Bihar Crime News: बिहार में खौफनाक कांड: पत्नी ने मायके बुलाकर बुरी तरह पीटा.. फिर जहर देकर मार डाला
