Lok Sabha Elections 2024: झारखंड के चौथे चरण की 3 सीटों पर मतदान खत्म, 52 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

Saturday, Jun 01, 2024-07:23 PM (IST)

Jharkhand Lok Sabha Elections 2024: झारखंड लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के आखिरी चरण में राज्य की 3 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। आज राज्य की जिन 3 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें गोड्डा, दुमका और राजमहल शामिल थी। राज्य में 6 बजे तक कुल 68.32% मतदान हुआ, जिसमें से दुमका में 70.58%, गोड्डा में 67.24%, राजमहल में 67.48% मतदान हुआ है। वहीं, 4 जून को परिणाम घोषित होगा। 

Live Updates:

झारखंड में 6 बजे तक कुल 68.32% हुआ मतदान

PunjabKesari

  • लिट्टीपाड़ा में ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान
     
  • बोरियो विधानसभा के बूथ संख्या 164 में मतदान करने गए बुजुर्ग मतदाता शशांक कुमार रक्षित बेहोश होकर गिर गए। मेडिकल टीम ने इलाज के लिए बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया।
     
  •  निशिकांत दुबे ने पत्नी और बेटों के साथ किया मतदान

    PunjabKesari
     
  • राजमहल के उधवा में ईवीएम खराब होने से करीब 2 घंटे बाधित रहा मतदान
     
  • गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के देवघर में किन्नरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    PunjabKesari
     
  • कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने अपने पैतृक गांव की मतदान केंद्र संख्या 191 पर की वोटिंग की

    PunjabKesari
     
  • झारखंड में 5 बजे तक कुल 67.95% हुआ मतदान

PunjabKesari

  • झारखंड में 3 बजे तक कुल 60.14% हुआ मतदान

PunjabKesari

  • गोड्डा सदर प्रखंड गोड्डा के बड़ी कल्याणी गांव स्थित बूथ नंबर 330 पर मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद वोटरों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि यहां पार्टी विशेष की पर्ची देकर लोगों को बरगलाया जा रहा है। हंगामा के बाद वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने पर्ची जब्त कर मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी है।
  • जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने मतदान किया। इरफान अंसारी ने मतदान के बाद दावा किया, "दुमका से नलिन सोरेन जीत रहे हैं, मोदी को झारखंड की जनता नकार चुकी है।"

    PunjabKesari
     
  • गोड्डा में मतदान को लेकर गजब का उत्साह दिखा। इस दौरान मौसम भी मेहरबान दिखा। आसमान बादलों से ढंका था, तो गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था। 

    PunjabKesari
     
  • झारखंड में 1 बजे तक कुल 46.80% हुआ मतदान

PunjabKesari

  • झारखंड में 11 बजे तक कुल 29.55% हुआ मतदान

PunjabKesari

  • झारखंड में 9 बजे तक कुल 12.15% हुआ मतदान

PunjabKesari

  • दुमका में EVM खराब होने से 1 घंटा देर से शुरू हुई वोटिंग
  • वोट डालने कतारों में पहुंचे लोग
  • कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सपरिवार डाला वोट

    PunjabKesari
     
  • पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने परिवार संग किया मतदान

    पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने परिवार संग किया मतदान
     
  • राजमहल लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी विजय हांसदा ने डाला वोट

    PunjabKesari


PunjabKesari

बता दें कि राजमहल लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा, बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी और निर्दलीय से लोबिन हेम्ब्रम के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। जबकि दुमका सीट से भाजपा की ओर से सीता सोरेन और झामुमो की ओर से नलिन सोरेन के बीच मुकाबला है। वहीं, गोड्डा लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से प्रदीप यादव और बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के बीच मुकाबला है।

PunjabKesari

कौन हैं विजय हांसदा
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विजय हांसदा को एक बार फिर राजमहल से प्रत्याशी बनाया है। वे तीसरी बार झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में वे राजमहल से सांसद हैं। 2014 में कांग्रेस के साथ गठबंधन में झामुमो की टिकट से विजय हांसदा चुनाव लड़े थे और पहली बार सांसद बने। वहीं, ताला मरांडी राजमहल लोकसभा क्षेत्र से जुड़े बोरियो विधानसभा क्षेत्र से 2 बार विधायक चुने जा चुके हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

कौन हैं लोबिन हेम्ब्रम
जेएमएम के बागी लोबिन हेम्ब्रम ने निर्दलीय चुनावी मैदान में कूदकर लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। लोबिन हेंब्रम बोरियो विधानसभा से विधायक है। लोबिन ने राजमहल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन पार्टी आलाकमान ने मौजूदा सांसद विजय हांसदा के ऊपर भरोसा जताया था। इसी बात से नाराज होकर लोबिन ने राजमहल लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल कर दिया है।

PunjabKesari

कौन हैं सीता सोरेन और नलिन सोरेन
सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के पुत्र दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। दुमका के जामा विधानसभा क्षेत्र से वह 3 बार विधायक निर्वाचित हो चुकी हैं। वह हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और उनके सीएम पद से इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन के नेतृत्व में बनी सरकार में मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज चल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने 19 मार्च को झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया था। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हुईं और पार्टी ने उन्हें दुमका लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया। वहीं, नलिन सोरेन हेमंत सोरेन के चाचा हैं। वर्तमान में जेएमएम नेता और विधायक हैं। नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा विधानसभा से जेएमएम विधायक हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुमका लोकसभा सीट से पार्टी का उन्हें प्रत्याशी बनाया है। नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा से लगातार विधानसभा से 7 बार के विधायक हैं। जेएमएम पार्टी में नलिन सोरेन पार्टी के उपाध्यक्ष के पद पर है और सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक भी हैं।

PunjabKesari

कौन हैं प्रदीप यादव और निशिकांत दुबे
प्रदीप यादव झारखंड अलग राज्य बनने के बाद बाबूलाल मरांडी की सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे। दूसरी बार वह अर्जुन मुंडा की सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्रालय संभाला था। 2007 में बाबूलाल मरांडी ने भाजपा से नाता तोड़कर झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) गठन किया था। उस समय वे भी बीजेपी छोड़कर झाविमो में शामिल हो गए थे। लोकसभा चुनाव 2019 में झाविमो के टिकट पर प्रदीप यादव चुनाव लड़े थे। उस समय उन्हें 4 लाख 50 हजार वोट मिला था और वे दूसरे स्थान पर रहे थे। इसके बाद 2019 के विधानसभा चुनाव में प्रदीप यादव ने भाजपा के प्रत्याशी गजाधर सिंह 13,527 मतों से पराजित किया। वे लगातार पांचवीं बार विधायक बनें। बाद में बाबूलाल की पार्टी भाजपा में विलय हो गया था। इसके बाद प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इस बार वे कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे हैं। वहीं, निशिकांत दुबे भारत की 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं, जो भारतीय संसद का निचला सदन है। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और मई 2009 से झारखंड में गोड्डा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्होंने 2009 (15वीं लोकसभा), 2014 और 2019 में सीट जीती है। चौथी बार भाजपा ने निशिकांत दुबे को गोड्डा लोकसभा का टिकट दिया।

बता दें कि झारखंड में कुल लोकसभा सीटें 14 हैं। राज्य में 3 सीटों पर आखिरी चरण का लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। राज्य में सभी 14 सीटों पर चुनाव हो चुका है। वहीं, 4 जून को परिणाम घोषित होगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static