महेश्वर हजारी बने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष, विपक्ष की गैर मौजूदगी में निर्विरोध हुआ चुनाव

Wednesday, Mar 24, 2021-01:32 PM (IST)

पटनाः बिहार में जदयू विधायक महेश्वर हजारी को विधानसभा के उपाध्यक्ष के तौर पर चुन लिया गया है। विपक्ष की गैर मौजूदगी में विधानसभा के उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव हुआ। दरअसल, मंगलवार को हुए घटनाक्रम के बाद विपक्ष आज सदन में नहीं पहुंचा, जिसके बाद तय समय पर उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया हुई। वहीं विपक्ष ने भूदेव चौधरी को उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा था।
PunjabKesari
विपक्ष की अनुपस्थिति में बुधवार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मत विभाजन के जरिए चुनाव कराया। 243 सदस्यीय विधानसभा में महेश्वर हजारी के पक्ष 124 मत मिले और विपक्ष के प्रत्याशी भूदेव चौधरी के पक्ष में एक भी सदस्य का मत नहीं मिला। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विपक्ष की गैरमौजूदगी के बावजूद महेश्वर हजारी को जीत के लिए जरूरी मतों से अधिक मत मिले हैं।
PunjabKesari
वहीं उपाध्यक्ष पद पर महेश्वर हजारी के निर्वाचन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी जताई। उन्होंने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने उपाध्यक्ष पद पर सामने से उम्मीदवार खड़ा किया, वह आज सदन से गायब है। बता दें कि पूर्व मंत्री और जदयू विधायक महेश्वर हजारी ने मंगलवार को विधानसभा उपाध्यक्ष के एनडीए प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static