Bihar Chunav: विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चिराग पासवान नहीं खोल रहे पत्ते, कहा- पार्टी संसदीय बोर्ड ही लेगा अंतिम निर्णय

Sunday, Jun 08, 2025-02:05 PM (IST)

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने (Bihar Chunav 2025) की संभावना पर अपने पत्ते नहीं खोले और कहा कि इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय केवल पार्टी संसदीय बोर्ड ही लेगा।              

चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने शनिवार को नई दिल्ली से आने के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कुछ लोग इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उनके लड़ने को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में भ्रम पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक उनके चुनाव लड़ने का सवाल है तो इस पर पार्टी का संसदीय बोर्ड फैसला करेगा।  लोजपा (आर) नेता ने कहा, ‘‘पार्टी अध्यक्ष या केंद्रीय मंत्री का राज्य विधानसभा चुनाव लड़ना कोई नई बात नहीं है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी  (BJP) ने खुद कई केंद्रीय मंत्रियों को राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा है। पार्टी का स्ट्राइक रेट सुधारने के लिए ऐसे फैसले लिए गए हैं।'' उन्होंने कहा कि उनकी नजर किसी पद पर नहीं है और उनका एकमात्र उद्देश्य चुनाव में अपनी पार्टी  के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है।        

अगली सरकार CM नीतीश के नेतृत्व में NDA ही बनाएगा- Chirag Paswan
चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, ‘‘बिहार में अगली सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग ही बनाएगा और उसके खाते में अधिक सीटें आएंगी।''  लोजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए आने वाले दिनों में पांच से छह जिलों में रैली आयोजित करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static