Raghunathpur Assembly Seat: रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर चिराग का पैंतरा RJD पर पड़ सकता है भारी ।। Bihar Election 2025

Sunday, Jun 08, 2025-06:13 PM (IST)

Raghunathpur Assembly Seat: रघुनाथपुर विधानसभा सीट सिवान लोकसभा के तहत आता है। 1951 में रघुनाथपुर सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में रघुनाथपुर में हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट राम नंदन यादव ने जीत हासिल की थी। 1957 में इस सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट रामदेव सिन्हा ने जीत हासिल की थी। वहीं 1962 में हुए चुनाव में रघुनाथपुर सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट रामानंद यादव ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1967 में रघुनाथपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट आर सिंह ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1969 में यहां हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट रामानंद यादव ने एक बार फिर जीत हासिल की थी। 

PunjabKesari
वहीं 1972 में रघुनाथपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में एनसीओ के कैंडिडेट श्रीनिवास एन सिंह ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1977 में हुए चुनाव में यहां से बिक्रम कौर ने जनता पार्टी की टिकट पर जीत हासिल किया था। वहीं 1980,1985 और 1990 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विजय शंकर दुबे ने विरोधियों को करारी शिकस्त दे दी थी तो 1995 में जनता दल के टिकट पर बिक्रम कुंवर ने रघुनाथपुर सीट पर कब्जा कर लिया था। वहीं 2000 के चुनाव में एक बार फिर कांग्रेसी कैंडिडेट विजय शंकर दुबे ने जीत हासिल किया था। 2005 के अक्टूबर महीने में जेडीयू की टिकट पर जगमातो देवी ने रघुनाथपुर सीट पर जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 2010 के रघुनाथपुर सीट से विक्रम कुंवर ने जनता का समर्थन हासिल किया था। वहीं 2015 और 2020 में यहां हुए चुनाव में आरजेडी की टिकट से हरि शंकर यादव ने जीत हासिल किया था। 

Raghunathpur Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में रघुनाथपुर सीट पर आरजेडी उम्मीदवार हरि शंकर यादव ने जीत का परचम लहराया था। हरि शंकर यादव को 67 हजार सात सौ 57 वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट मनोज कुमार सिंह ने 49 हजार सात सौ 92 वोट हासिल किया था। इस तरह से हरि शंकर यादव ने मनोज कुमार सिंह को 17 हजार नौ सौ 65 वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं जेडीयू उम्मीदवार राजेश्वर चौहान 26 हजार एक सौ 62 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Raghunathpur Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में रघुनाथपुर सीट से आरजेडी की टिकट से हरिशंकर यादव ने जीत हासिल किया था। हरिशंकर यादव को 61 हजार 42 वोट हासिल किया था तो बीजेपी कैंडिडेट मनोज कुमार सिंह को 50 हजार चार सौ 20 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से हरिशंकर यादव ने मनोज कुमार सिंह को 10 हजार छह सौ 22 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट अमरनाथ यादव, 16 हजार सात सौ 14 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari

Raghunathpur Assembly Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में रघुनाथपुर सीट से बीजेपी कैंडिडेट विक्रम कुंवर ने जीत हासिल की थी। विक्रम कुंवर को 33 हजार चार सौ 74 वोट मिला था तो सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट अमरनाथ यादव ने 18 हजार तीन सौ 62 वोट हासिल किया था। इस तरह से विक्रम कुंवर ने अमरनाथ यादव को 15 हजार एक सौ 12 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट हामिद रजा खान, 15 हजार पांच सौ 57 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Raghunathpur Assembly Seat Result 2005 ।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में रघुनाथपुर सीट से जेडीयू कैंडिडेट जगमातो देवी ने जीत हासिल की थी। जगमातो देवी को 39 हजार नौ सौ 17 वोट मिला था तो कांग्रेसी कैंडिडेट विजय शंकर दुबे ने चुनाव में 19 हजार 60 वोट हासिल किया था। इस तरह से जगमातो देवी ने विजय शंकर दुबे को 20 हजार आठ सौ 57 वोट के बड़े मार्जिन से हरा दिया था। वहीं समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट कमरुल हक, 16 हजार 95 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

2020 के चुनाव में रघुनाथपुर सीट पर आरजेडी उम्मीदवार हरि शंकर यादव की जीत में चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा योगदान था। 2020 में एलजेपी कैंडिडेट मनोज कुमार सिंह ने 49 हजार सात सौ 92 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू उम्मीदवार राजेश्वर चौहान को 26 हजार एक सौ 62 वोट मिले थे। अगर इस बार एनडीए के दल आपस में एक दूसरे को अपना वोट ट्रांसफर करने में सफल रहे तो आरजेडी को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static