Lalu Yadav: "12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने का वादा निकला झूठा", छठ पूजा के बहाने लालू यादव का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

Saturday, Oct 25, 2025-11:27 AM (IST)

Lalu Yadav News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुमलेबाजी करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा है कि आस्था के महापर्व छठ के दौरान बिहार के लिये 12 हजार ट्रेन चलाने का उनका वादा झूठा निकला है। लालू यादव ने पीएम मोदी पर छठ पर्व के लिए ट्रेन सेवाओं के संबंध में झूठे वादों से बिहार की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। 

मेरे बिहारवासियों को अमानवीय तरीके से ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा- Lalu Yadav
पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें लोग त्योहार के लिए बिहार जाने वाली ठसाठस भरी ट्रेन में यात्रा करते यात्री दिखाई दे रहे हैं। एक्स पर एक पोस्ट में, राजद सुप्रीमो लालू यादव ने लिखा, "झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने शेखी बघारते हुए कहा था कि देश की कुल 𝟏𝟑,𝟏𝟗𝟖 ट्रेनों में से 𝟏𝟐,𝟎𝟎𝟎 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जायेंगी। यह भी सफेद झूठ निकला। 𝟐𝟎 सालों की एनडीए सरकार में पलायन का दंश झेल रहे बिहारियों के लिए लोक आस्था के महापर्व छठ पर भी ये लोग रेलगाड़ियां ढंग से नहीं चलवा सकते। मेरे बिहारवासियों को अमानवीय तरीके से ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है। कितना शर्मनाक है? भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में बिहार में एक जनसभा में कहा था कि रेल मंत्रालय ने छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस बार विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 12,000 कर दी है।"

𝐔𝐏𝐀 सरकार के बाद से 𝐍𝐃𝐀 सरकार ने बिहार में कोई बड़ा उद्योग नहीं लगाया- Lalu Yadav
राजद सुप्रीमो ने कहा कि डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रतिवर्ष बिहार के 𝟒 करोड़ से अधिक लोग काम के लिए अन्य राज्यों में पलायन करते है। 𝐔𝐏𝐀 सरकार के बाद से 𝐍𝐃𝐀 सरकार ने बिहार में कोई बड़ा उद्योग नहीं लगाया। ये लोग बिहार विरोधी है। बता दें कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरण में छह और 11 नवंबर को होंगे। परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static