Lok Sabha Elections 2024: मुंगेर से टिकट मिलने के बाद बोले ललन सिंह- विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव

3/24/2024 4:55:30 PM

पटना: मुंगेर लोकसभा से टिकट मिलने पर जनता दल(यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन(ललन सिंह) ने कहा हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने फिर से मुंगेर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए हम पर भरोसा किया।

'नीतीश कुमार ने जो काम किया, उसकी बिहार के घर-घर में चर्चा'
ललन सिंह ने कहा नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसकी बिहार के घर-घर में चर्चा है,  जो लोग उन्हें वोट नहीं देते हैं वे भी उनकी प्रशंसा करते हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल ने अशोक महतो की पत्नी को मुंगेर सीट से लोकसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है। इस पर ललन सिंह ने कहा ये मेरे लिए कोई मतलब की बात नहीं है। यह खबर चलते रहता है। इस ख़बर से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे खिलाफ कोई भी चुनाव लड़े, ​आखिरकार जनता को तय करना है कि वो किनको चुनेंगे।

"चुनाव में हमारा मुद्दा होगा विकास"
आगे ललन सिंह ने कहा कि चुनाव में हमारा मुद्दा विकास होगा। हमने हर गांव और पंचायत में विकास किया हैं। हम महीने में 10 से 12 दिन अपने क्षेत्र में रहकर जनता की सेवा करते है।  महागठबंधन पर ललन सिंह ने कहा कि इस महागठबंधन में कुछ नहीं बचा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static