यूपी की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे बिहार के CM नीतीश कुमार! ललन सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

9/17/2022 5:10:44 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उतर प्रदेश के फूलपुर लोकसभा चुनाव लड़ने लेकर राजनीति गरमा गई है। इस खबर को लेकर बिहार के साथ-साथ यूपी में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। इन सब के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ा दिया है। 

अखिलेश-नीतीश मिल जाएं तो बदल जाएगा माहौल
नीतीश कुमार के फूलपुर लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर ललन सिंह ने कहा कि फूलपुर की जनता नीतीश कुमार को चाहती है तो उनका हम सम्मान करते हैं। लेकिन नीतीश जी लड़ेंगे या नहीं ये फैसला उनको करना है। नीतीश कुमार को उतर प्रदेश में कई और सीट से भी चुनाव लड़ने का ऑफर आया है। अंबेडकर नगर और मिर्जापुर से भी प्रस्ताव आया है। लेकिन इस समय हम इस मामले पर ना इकरार करेंगे ना इंकार, लेकिन इतना तय है कि उतर प्रदेश बड़ा राज्य है। अगर अखिलेश यादव और नीतीश कुमार मिल जाएं तो माहौल पूरी तरह से बदल जाएगा। इसके बाद उन्होंने फूलपुर से सीएम नीतीश के चुनावी मैदान में उतरने के संकेत दे दिए। 

बदल सकता है पूर्वांचल का चुनावी समीकरण 
बता दें कि नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने के बाद उन्हें दूसरे राज्यों से भी चुनाव लड़ने का प्रस्ताव आ रहा। वहीं अगर नीतीश कुमार फूलपुर से चुनावी मैदान में उतरते हैं तो पूर्वांचल का चुनावी समीकरण बदल सकता है। दरअसल, यूपी से बीजेपी के 65 सांसद हैं और विपक्षी दल एक हो जाएंगे तो बीजेपी वहां से 65 से घटकर 15 पर आ जाएगी। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी पार्टियों को एक कर रहे हैं। यह संभावना भी जताई जा रही है कि नीतीश कुमार 2024 में पीएम मोदी के खिलाफ चेहरा हो सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static