कोलकाता की आर्केस्ट्रा डांसर की बिहार में संदिग्ध हालत में मौत, मचा हड़कंप; सहेली बोली....

Thursday, Feb 06, 2025-06:08 PM (IST)

Bihar News: बिहार के सीवान जिले में कोलकाता की आर्केस्ट्रा डांसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में खलबली मच गई। दरअसल, बुधवार रात आर्केस्ट्रा का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से कर रही है। 

सहेली ने बताई बड़ी बात 
जानकारी के अनुसार, मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ इलाके का है। मृतका की पहचान कोलकाता निवासी डोली ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा डोली यहां आकर आर्केस्ट्रा में डांस करती थी। डोली की सहेली के अनुसार, दोनों बुधवार रात को एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस आकर साथ में खाना खा रही थीं और फिर सो गईं। सुबह एक युवक का फोन आया, जिसने उसे बताया कि छत पर जाकर देखो, तुम्हारी सहेली ने क्या किया। 

फांसी से लटका मिला शव 
डोली की सहेली ने बताया कि जब वह छत पर गई, तो डोली को फांसी से लटका हुआ पाया। यह देखकर घबरा गई और अन्य साथियों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने कहा कि यह पहले दृष्टिकोण से आत्महत्या जैसा प्रतीत होता है, लेकिन अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static