Kalyanpur Assembly Seat: कल्याणपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Thursday, Sep 17, 2020-04:25 PM (IST)

पूर्वी चंपारणः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक कल्याणपुर विधानसभा सीट (Kalyanpur Assembly Seat) है। पूर्वी चंपारण (East Champaran) जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र पूर्वी चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि 2008 में हुए परिसीमण के बाद यह सीट अस्तित्व में आई। इस सीट पर पहली बार साल 2010 में विधानसभा के चुनाव हुए और जनता दल यूनाइटेड के रजिया खातून विधायक चुनी गईं तो वहीं 2015 में यह सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई और सचिन्द्र प्रसाद सिंह विधायक बनें। 

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे 
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के रजिया खातून को 11 हजार 488  वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। सचिन्द्र प्रसाद सिंह को कुल 50 हजार 60 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहीं रजिया खातून को कुल 38 हजार 572 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार यादव को कुल 26 हजार 354 वोट मिले थे। 
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे 
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डालें तो जनता दल यूनाइटेड (JDU) की रजिया खातून ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मनोज कुमार यादव को 15 हजार 402 वोटों से हराया और विधायक (MLA)चुने गए। रजिया खातून को कुल 41 हजार 163 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे मनोज कुमार यादव को कुल 25 हजार 761 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई (CPI) के रामायण सिंह को कुल 7 हजार 400 वोट मिले थे। 
PunjabKesari
इस सीट पर अभी तक दो बार ही विधानसभा के चुनाव हुए हैं, जिसमें एक बार जनता दल यूनाइटेड (JDU) और एक बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा रहा है। इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) एक साथ गठबंधन में है। ऐसे में इस सीट पर NDA का पलड़ा भारी जरूर दिखाई दे रहा है लेकिन चुनाव में सबकुछ जनता के हाथ में होता है। ऐसे में इस बार जनता किसके पक्ष में वोट करती है और किस पार्टी को जीत हासिल होती है यह तो आने वाला चुनाव परिणाम ही बताएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static