Lok Sabha 2024: 2 दिनों से प्रचार अभियान में लगी कल्पना सोरेन, गांडेय से लड़ सकती है चुनाव

3/22/2024 10:56:10 AM

रांची: सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय से विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गयी है।

दरअसल, कल्पना सोरेन 2 दिनों से प्रचार अभियान में लगी हुई हैं। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कल्पना ही चुनाव लड़ेंगी। इस पर पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और पार्टी के उपाध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपनी सहमति दे दी है। इसके बाद ही कल्पना मैदान में उतरी हैं। वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि दुमका से जेल से ही हेमंत सोरेन लड़ सकते हैं। दुमका से चुनाव लड़ने पर झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी के तमाम नेता व दुमका की जनता भी चाहती है कि हेमंत सोरेन लोकसभा का चुनाव लड़ें। जनता की चाहत से पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि दुमका को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन व हेमंत सोरेन के बीच 2 बार बात हो चुकी है। उन्हें कार्यकर्ताओं की भावना से अवगत करा दिया गया है। खुद हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन भी चाहते हैं कि दुमका से हेमंत ही चुनाव लड़ें। मुख्यमंत्री ने भी हेमंत पर ही फैसला छोड़ दिया है कि वे या तो खुद वहां से चुनाव लड़े अथवा जिसे चुनाव लड़ना चाहते हैं, उसका नाम आगे करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static