आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बिहार के जूनियर डॉक्टर, स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित

12/23/2020 12:53:52 PM

 

पटनाः स्टाइपेंड की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर बिहार के जूनियर डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए, जिससे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हुई है।
PunjabKesari
पटना चिकित्सा महाविद्यालय (पीएमसीएच) के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2017 में ही राज्य सरकार ने हड़ताल के बाद भरोसा दिया था कि प्रत्येक 3 साल पर स्टाइपेंड की राशि में बढ़ोतरी की जाएगी लेकिन वर्ष 2020 समाप्त होने को है और अब तक स्टाइपेंड की राशि नहीं बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि सरकार के इस रुख के विरोध में पीएमसीएच, नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एनएमसीएच) सहित राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर डॉक्टर बुधवार सुबह 7 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
PunjabKesari
वहीं हड़ताल की जानकारी डॉक्टरों ने अस्पताल के प्राचार्य के साथ स्वास्थ्य विभाग को भी पत्र लिखकर दे दी है। जेडीए की हड़ताल को रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है और मांगों को जायज बताया है। जूनियर डॉक्टर ने चेतावनी दी है कि जब तक स्टाइपेंड की राशि बढ़ाए जाने को लेकर सरकार की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
PunjabKesari
बता दें कि जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पतालों में बुधवार सुबह से ही ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं ठप हो गई है। हालांकि कोविड ड्यूटी जारी है। हड़ताल की वजह से मरीजों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिया है कि सीनियर डॉक्टर ओपीडी चलाएंगे लेकिन मरीजों के लिए इलाज करवाना फिर भी आसान नहीं होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static