Lok Sabha Elections 2024: झारखंड में 4 चरणों में चुनाव की घोषणा का JMM ने किया स्वागत, आयोग से की ये मांग

3/17/2024 10:14:02 AM

Ranchi: झारखंड में 4 चरणों में लोकसभा चुनाव कराने की घोषणा का झामुमो ने स्वागत किया। झामुमो ने चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉल बॉन्ड से राजनीतिक पार्टियों को मिले चंदे अवैध घोषित हो चुके उसका प्रयोग इस चुनाव में कोई भी राजनीतिक दल न कर सके ये सुनिश्चित किया जाए।

झामुमो के सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार आम चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है। इसके लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इस बार हम लोगों को थोड़ी राहत मिली, क्योंकि पिछली बार चुनाव 7 चरणों मे हुआ था। झामुमो ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार 97 करोड़ रजिस्टर वोटर्स हैं, लेकिन उन्होंने 4 M पावर की बात कही, जिसमें पहला था मसल पावर, मनी पॉवर और एमसीसी का वायलेंस। हम लोगों का सौभाग्य है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त रांची के मुख्य निर्वाची पदाधिकारी रह चुके हैं पर उन्होंने झारखंड का एक बार भी नाम नहीं लिया।

झामुमो ने कहा कि हरियाणा में जो मुख्य कुछ हुआ उसे बचाने केलिए चुनाव आयोग ने जो चालाकी की गांडेय उपचुनाव की घोषणा की। वो छुप नहीं सकी बल्कि पकड़ी गई। झामुमो ने कहा कि झारखंड में चुनाव 4 फेज में है, जो की पलामू से शुरू होगा और सबसे लास्ट में संथाल परगना में। जो धन राशि व शराब पकड़ में आती है, अन्य वस्तुएं जिससे वोटर्स को उपकृत किया जाता है उसका कोई डाटा नहीं दिया जाता है। चुनाव आयोग को ये देखना चाहिये। झामुमो ने कहा कि चुनाव आयोग अपनी विश्वसनियता कायम करें। आयोग ये भी देखे की सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध किये गए धनराशि है उसका उपयोग भाजपा तो नहीं कर रही। सारा धनराशि जो एलेक्ट्रोल बांड द्वारा मिले जो कि अवैध घोषित किये गए उसका उपयोग कोई भी पोलिटिकल पार्टी न करें ये सुनिश्चित करना चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static