Lok Sabha Election 2024: जीतन राम मांझी गया से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 28 मार्च को दाखिल करेंगे नामांकन

3/21/2024 1:48:56 PM

Lok Sabha Election 2024: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए वे 28 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे। बिहार सरकार के मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने यह जानकारी दी है। 

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बताया कि जीतन राम मांझी गया लोकसभा सीट से हम पार्टी के उम्मीदवार हैं और वे 28 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे। यह निर्णय हम पार्टी की बैठक में लिया गया है। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, चिराग पासवान सहित एनडीए के घटक दल के नेताओं को बधाई देते हैं। उन्होंने हम (HAM) पार्टी के लिए गया सीट देने का काम किया है। 

हम गरीब के हित में लड़ेंगे लड़ाई- संतोष सुमन
मंत्री संतोष सुमन ने आगे कहा कि हम गरीब हित की लड़ाई लड़ेंगे। गरीबों की आवाज बनेंगे। गरीबों की सेवा करेंगे। यही हमारी पार्टी का एजेंडा है। खास करके बात की जाए तो गया धार्मिक स्थल है यहां पर गया में विकास करने की जरूरत है। जो भी अधूरी कार्य है उसे जरूर विकास करने का काम हमारे पार्टी के नेता करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static