Jehanabad Assembly Seat: जहानाबाद विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/10/2020 1:49:03 PM

जहानाबादः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक जहानाबाद विधानसभा सीट (Jehanabad Assembly Seat) है। जहानाबाद जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र जहानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 

बता दें कि यह सीट साल 1951 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में विधानसभा के चुनाव हुए और सोशलिस्ट पार्टी के शिवभजन सिंह चुनाव जीते। इसके बाद 1957 में कांग्रेस (Congress) के फिदा हुसैन विधायक (MLA) चुने गए। 1962 में भी कांग्रेस (Congress) को ही जीत मिली और महाबीर चौधरी विधायक (MLA) बने। 1967 में भी कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा और एसएफ हुसैन चुनाव जीते। 1969 में एसएचडी के हरिलाल प्रसाद सिन्हा विधायक (MLA) चुने गए। 1972 में एनसीओ की तरफ से हरिलाल प्रसाद सिन्हा एक बार फिर से विधायक (MLA) बने। 1977 में इस सीट पर जनता पार्टी को जीत मिली और रामचंद्र प्रसाद यादव विधायक (MLA) चुने गए। 1980 में कांग्रेस (यू) के तारा गुप्ता विधायक बने।

1985 में कांग्रेस की तरफ से सैयद असगर हुसैन चुनाव जीते। 1990 में हरिलाल प्रसाद सिन्हा निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद 1995 में जनता दल के मुंद्रिका सिंह यादव ने जीत हासिल की। 2000, 2005 के फरवरी और अक्टूबर में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कब्जा रहा। 2000 में मुनिलाल यादव तो 2005 के फरवरी और अक्टूबर में सच्चिदानंद यादव चुनाव जीते। 2010 में यह सीट जनता दल यूनाइटेड (JDU) के खाते में गई और अभिराम शर्मा विधायक (MLA) चुने गए। 2015 में यह सीट एक बार फिर से राजद (RJD) के पाले में गई और मुंद्रिका सिंह यादव चुनाव जीते। उनके निधन के बाद इस सीट पर 2018 में हुए उपचुनाव में भी राजद (RJD) को ही जीत मिली और कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव चुनाव जीते। 

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे 
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुंद्रिका सिंह यादव ने बीएलएसपी के प्रवीण कुमार को 30 हजार 321 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। मुंद्रिका प्रसाद यादव को कुल 76 हजार 458 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे प्रवीण कुमार को कुल 46 हजार 137 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएमएल (CPML) के संतोष केशरी को कुल 6 हजार 716 वोट मिले थे। 
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे 
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अभिराम शर्मा ने राजद के सच्चिदानंद यादव को 8 हजार 567 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। अभिराम शर्मा को कुल 35 हजार 508 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे सच्चिदानंद यादव को कुल 26 हजार 941 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के राम जतन सिन्हा को कुल 13 हजार 239 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे 
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सच्चिदानंद यादव ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मोहम्मद अकबर ईमाम को 4 हजार 481 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। सच्चिदानंद यादव को कुल 28 हजार 696 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे मोहम्मद अकबर ईमाम को कुल 24 हजार 215 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के गोपाल शर्मा को कुल 11 हजार 230 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले 3 चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर लगातार 2 बार से जनता दल यूनाइटेड (JDU) का कब्जा है, जबकि 2005 के चुनाव में राजद (RJD) को जीत मिली थी। ऐसे में यहां पर NDA का पलड़ा थोड़ा भारी जरूर है, लेकिन चुनाव में कुछ भी कह पाना काफी मुश्किल है। वो भी ऐसे समय में जब इस बार कई गठबंधन चुनावी मैदान में मौजूद है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static