JDU Candidates List: JDU ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Wednesday, Oct 15, 2025-12:50 PM (IST)

JDU Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जदयू (JDU) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 57 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। सूची में तीन प्रभावशाली और विवादित छवि वाले नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि 10 अनुसूचित जाति (एससी) प्रत्याशियों को टिकट देकर पार्टी ने सामाजिक समीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है।

जानें किसे कहां से मिला टिकटः-

  • आलमनगर- नरेंद्र नारायण यादव
  • बिहारीगंज- निरंजन कुमार मेहता
  • सिंहेश्वर- रमेश ऋषिदेव
  • मधेपुरा- कविता साहा
  • सोनबरसा- रत्नेश सादा
  • महिषी- गुंजेश्वर साह
  • कुशेश्वरस्थान - अतिरेक कुमार
  • बेनीपुर-विनय कुमार चौधरी
  • दरभंगा ग्रामीण- ईश्वर मंडल
  • बहादुरपुर- मदन सहनी
  • गायघाट - कोमल सिंह
  • मीनापुर- अजय कुशवाहा
  • सकरा- आदित्य कुमार
  • कुचायकोट- अमरेंद्र कुमार पांडेय
  • भोरे- सुनील कुमार
  • हथुआ- रामसेवक सिंह
  • बरौली- मंजीत सिंह
  • जीरादेई- भीष्म कुशवाहा
  • रघुनाथपुर- विकास कुमार उर्फ जीशू सिंह
  • बड़हरिया- इंद्रदेव पटेल
  • महाराजगंज- हेम नारायण साह
  • कमा- धुमल सिंह
  • झी- रणधीर सिंह
  • परसा- छोटे लाल राय
  • वैशाली- सिद्धार्थ पटेल
  • राजापाकर- महेंद्र राम
  • महनार- उमेश सिंह कुशवाहा
  • कल्याणपुर- महेश्वर हजारी
  • वारिसनगर- मांजरीक मृणाल

यह भी पढ़ैंः- Bihar BJP Candidates List

18 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह और कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडे को टिकट दिया गया है। ये तीनों अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली माने जाते हैं। उल्लेखनीय है कि अनंत सिंह ने मंगलवार को ही नामांकन दाखिल कर लिया था।  सरायरंजन सीट से मौजूदा मंत्री विजय कुमार चौधरी के बेटे के चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए एक बार फिर विजय चौधरी पर भरोसा जताया है। इसी तरह, 2020 के विधानसभा चुनाव में महज 12 वोटों से जीत दर्ज करने वाले कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया को भी पार्टी ने हिलसा सीट से दोबारा प्रत्याशी बनाया है। सूची में 18 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया गया है, जबकि दो विधायकों के टिकट काटे गए हैं। जद(यू) ने चिराग पासवान के दावे वाली पांच सीटों-सोनबरसा, अलौली, राजगीर, एकमा और मोरवा भी अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।      
यह भी पढ़ैंः- HAM Candidate List

पार्टी ने मौजूदा मंत्रियों पर भरोसा कायम रखा
मंत्री महेश्वर हजारी का टिकट कटने की अटकलों को पार्टी ने खारिज करते हुए उन्हें फिर से कल्याणपुर से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, मंत्री रत्नेश सादा को सोनबरसा से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने मौजूदा मंत्रियों पर भरोसा कायम रखा है। जद(यू) के वरिष्ठ नेता और ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया था।

यह भी पढ़ैंः- Bihar BJP SecondCandidates List


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static