AI Video Controversy: वीडियो विवाद पर JDU का कांग्रेस पर हमला, संजय झा बोले- राहुल गांधी की भाषा बोल रहे उनके कार्यकर्ता

Thursday, Sep 18, 2025-11:13 AM (IST)

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और उनकी मां को लेकर जारी किए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वीडियो पर पटना उच्च न्यायालय की आपत्ति के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha) ने इस पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब राहुल गांधी की भाषा उनके कार्यकर्ता बोलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद होते हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर कीचड़ उछालने की संस्कृति कभी बिहार की परंपरा नहीं रही है।

कांग्रेस के नेता जिस तरह की तू- तड़ाक....- Sanjay Jha
संजय कुमार झा ने कहा कि,‘मैं मिथिला से आता हूं। वहां पक्ष- विपक्ष की राजनीति होती थी, लेकिन इतनी नीचता और दुर्भावना कभी नहीं देखी गई। कांग्रेस के नेता जिस तरह की तू- तड़ाक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह उनकी पार्टी की राजनीतिक संस्कृति को दर्शाता है।‘ बिहार में चल रही विपक्ष की ‘बिहार अधिकार यात्रा' को लेकर भी झा ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो लोग बदलाव की बात कर रहे हैं, वो बिहार को किस दौर में ले जाना चाहते हैं?

तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा महज राजनीतिक ड्रामा- Sanjay Jha
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने दावा किया कि 'नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो परिवर्तन हुआ है, वह ऐतिहासिक है।' उन्होंने कहा,‘आज लोग निडर होकर घर से बाहर निकलते हैं। जिस सड़क पर ये लोग यात्रा कर रहे हैं वह भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही देन है। पटना का मरीन ड्राइव उन्हीं की सोच का परिणाम है। ऐसे में उनकी यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक ड्रामा से ज्यादा कुछ नहीं है।‘ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर झा ने कहा कि,‘चुनाव का समय है और सभी दल अपनी- अपनी तैयारियों में जुटे हैं। उसी क्रम में अमित शाह जी का दौरा भी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है।‘ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static