बिहार में दारोगा ने की आत्महत्या! फंदे से लटका मिला शव, बीमारी-कर्ज से परेशान होकर उठाया ये खौफनाक कदम

Tuesday, Apr 22, 2025-12:15 PM (IST)

Jehanabad Crime News: बिहार के जहानाबाद जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां पर एक पुलिस उपनिरीक्षक का शव सोमवार को उसके घर में फंदे से लटका मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एसआई के पद पर थे तैनात

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुपौल जिले के निवासी परमेश्वर पासवान के रूप में हुई है। वह वाणावर थाने में उपनिरीक्षक (SI) के पद पर तैनात थे। जहानाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संजीव कुमार ने संवाददाताओं को बताया, "पासवान को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एसडीपीओ ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है... घटना का सटीक कारण पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।" उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। बताया जाता है कि दारोगा लंबे समय से पेट की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज में अधिक खर्च हो जाने के कारण वह डिप्रेशन में थे। इसी के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static