होली से पहले आम लोगों को महंगाई का झटका! Shakti और Gold दूध के दाम बढ़े, जानें नई कीमतें
Wednesday, Feb 25, 2026-12:15 PM (IST)
Jharkhand News: होली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (कॉम्फेड), जो ‘सुधा’ ब्रांड से दूध बेचता है, ने झारखंड में दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई दरें बुधवार सुबह से लागू हो गई हैं। कंपनी का कहना है कि कच्चे माल, पैकेजिंग और परिवहन खर्च बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है।
हेल्दी और शक्ति दूध के नए दाम
- कीमतों में औसतन 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है।
- 500 एमएल सुधा हेल्दी दूध अब 27 रुपये की जगह 28 रुपये में मिलेगा।
- 1 लीटर हेल्दी दूध 53 रुपये से बढ़कर 55 रुपये हो गया है।
- 500 एमएल सुधा शक्ति दूध 30 रुपये से बढ़कर 31 रुपये हो गया है।
- 1 लीटर शक्ति दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 61 रुपये कर दी गई है।
गोल्ड दूध भी हुआ महंगा
- सुधा गोल्ड दूध की कीमतों में भी इजाफा किया गया है।
- 500 एमएल गोल्ड दूध अब 33 रुपये के बजाय 34 रुपये में मिलेगा।
- 1 लीटर गोल्ड दूध 65 रुपये से बढ़कर 67 रुपये हो गया है।
बड़े पैक पर ज्यादा असर
- बड़े पैक पर ज्यादा बढ़ोतरी की गई है।
- 6 लीटर सुधा शक्ति पैक 348 रुपये से बढ़कर 363 रुपये हो गया है।
- 6 लीटर सुधा हेल्दी पैक 312 रुपये से बढ़कर 327 रुपये कर दिया गया है।
होली के त्योहार से पहले दूध की कीमत बढ़ने से आम लोगों के बजट पर असर पड़ सकता है, क्योंकि इस समय दूध और उससे बने उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया था।

