Buxar Assembly Seat: बक्सर में अगर आनंद मिश्रा ने थामा ‘कमल’ तो टूट सकता है ‘पंजा’।। Bihar Election 2025
Friday, Aug 01, 2025-06:24 PM (IST)
Buxar Assembly Seat: बक्सर विधानसभा सीट बक्सर जिले में स्थित है.....यह विधानसभा क्षेत्र बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह सीट साल 1951 से अस्तित्व में है। इस सीट पर साल 1951 में पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट लक्ष्मीकांत तिवारी विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1957 और 1962 में भी इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा। 1957 में शिव कुमार ठाकुर और 1962 में जग नारायण त्रिवेदी विधायक चुने गए थे। 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट पी. चटर्जी विधायक बने थे। इसके बाद 1969 से लेकर 1980 तक जगनारायण त्रिवेदी लगातार चार बार विधायक चुने गए थे, जिसमें तीन बार कांग्रेस और 1980 में चौथी बार वे कांग्रेस इंदिरा के टिकट पर चुनाव जीते थे। 1985 में भी इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा और श्रीकांत पाठक विधायक चुने गए थे। 1990 और 1995 में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से मंजू प्रकाश विधायक चुनी गईं थी। 2000 और 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट सुखदा पांडेय विधायक चुनी गईं थी, जबकि 2005 के अक्टूबर में हुए चुनाव में बीएसपी के कैंडिडेट हृदय नारायण सिंह विधायक बने थे। 2010 में बीजेपी की तरफ से सुखदा पांडे एक बार फिर से विधायक चुनी गईं थी, जबकि 2015 और 2020 में कांग्रेसी कैंडिडेट संजय कुमार तिवारी विधायक चुने गए थे।
Buxar Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के चुनाव में बक्सर विधानसभा सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट संजय कुमार तिवारी ने जीत हासिल की थी। संजय कुमार तिवारी को 59 हजार चार सौ 17 वोट मिला था, जबकि बीजेपी कैंडिडेट परशुराम चौबे को 55 हजार पांच सौ 25 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से संजय कुमार तिवारी ने परशुराम चौबे को तीन हजार आठ सौ 92 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं आरएलएसपी कैंडिडेट निर्मल कुमार सिंह 30 हजार चार सौ 89 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Buxar Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट संजय कुमार तिवारी ने जीत हासिल की थी। तिवारी ने बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप दुबे को 10 हजार एक सौ 81 वोटों के मार्जिन से हराया था। संजय कुमार तिवारी को कुल 66 हजार पांच सौ 27 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे प्रदीप दुबे को कुल 56 हजार तीन सौ 46 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी कैंडिडेट सरोज कुमार राजभर को कुल 15 हजार दो सौ 98 वोट मिले थे।
Buxar Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में बक्सर सीट पर बीजेपी कैंडिडेट सुखदा पांडेय ने जीत हासिल की थी। सुखदा पांडेय ने आरजेडी कैंडिडेट श्यामलाल सिंह कुशवाहा को 20 हजार एक सौ 83 वोट के अंतर से हराया था। सुखदा पांडेय को कुल 48 हजार 62 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे श्यामलाल सिंह कुशवाहा को कुल 27 हजार आठ सौ 79 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी के कैंडिडेट कुंवर विजय सिंह को कुल 12 हजार छह सौ 43 वोट मिले थे।
2025 के लोकसभा चुनाव में बक्सर विधानसभा सीट पर आरजेडी ने बीजेपी पर 14 सौ 36 वोट के अंतर से लीड कायम किया था। हालांकि पिछले चुनाव में बक्सर में आरएलएसपी कैंडिडेट ने 30 हजार चार सौ 89 वोट लाकर बीजेपी को हराने में अहम भूमिका अदा की थी, लेकिन इस बार उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए के साथ रहने से बीजेपी उम्मीदवार को लाभ ले सकता है। वैसे चर्चा है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा के बीजेपी से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है। अगर आनंद मिश्रा बक्सर सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे तो फिर कांग्रेस के लिए ये सीट निकालना आसान नहीं होगा।