बॉयफ्रेंड की दरिंदगी, प्रेमिका को ले गया होटल...फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप; पुलिस के हत्थे चढ़े 4 आरोपी

Saturday, May 31, 2025-12:09 PM (IST)

Nalanda Crime News: इश्क़ में हैवान बनने की कहानी आपने सिर्फ फिल्मी परदे पर देखी होगी, लेकिन बिहार के नालंदा जिले में एक बॉयफ्रेंड ने ऐसे कांड को हकीकत में अंजाम दिया है। दरअसल, एक नाबालिग लड़की के साथ 4 दिन पहले गैंगरेप हुआ था। इस केस में पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि इस घिनौने कृत्य में लड़की के बॉयफ्रेंड के साथ उसके दो दोस्त भी शामिल थे। फिलहाल, पुलिस ने छापेमारी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 26 मई को 17 वर्षीय नाबालिग का बॉयफ्रेंड (14) उसे राजगीर बाजार स्थित एक होटल में ले गया था। यहां प्रेमी, उसके दोस्तों ने नाबालिग के साथ गंदा काम किया था। इस घटना के बाद जब लड़की अपने घर पहुंची, तो उसने आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि तीन युवकों ने होटल में नाबालिग के साथ हैवानियत की थी। वहीं, पुलिस ने छापेमारी कर मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

राजगीर थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अपराध को कबूल किया। इस मामले में होटल के संचालक की भी मिलीभगत थी, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। होटल के कमरे को सील कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static