लो जी आ गया Update! 48 घंटे बाद झारखंड में ठंड का 'डबल अटैक', सुबह-शाम लोगों का होने वाला बुरा हाल; बच्चे, बूढे के लिए ज्यादा आफत

Wednesday, Nov 26, 2025-12:24 PM (IST)

Jharkhand Weather: झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। जैसे-जैसे रात होने लगती है तो राज्य में धुंध गिरनी शुरू हो जाती है। अब दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं, मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

"सुबह-शाम विशेष एहतियात बरतने की जरूरत"
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों में अगले 2 दिन न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। इनमें रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, चतरा, धनबाद, पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 30 नवंबर और 1 दिसंबर को भी सुबह की ठंड और बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सुबह-शाम विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी है।

"मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखें"
मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट उत्तरी छोटानागपुर और मध्य झारखंड के जिलों में देखने को मिलेगी। चतरा, गढ़वा, पलामू और लातेहार जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके विपरीत धनबाद, देवघर और दुमका जैसे पूर्वी जिलों में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है। वहीं, मौसम विभाग ने अपील की है कि वे मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखें और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति के लिए तैयार रहें। वहीं, बच्चों और बुजुर्गों को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static