अच्छी खबरः दिल्ली के लिए बिहार के इन 5 स्टेशनों से चलेंगी CLONE TRAIN (देखें पूरा शेड्यूल)

9/15/2020 12:39:51 PM

पटनाः कोरोना संकट के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के द्वारा लगातार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। बावजूद इसके भी यात्रियों को सीटें नहीं मिल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। बिहार के 5 स्टेशनों से रेलवे के द्वारा क्लोन ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

पूर्व मध्य रेल के सीटीपीएम द्वारा क्लोन ट्रेनों का नंबर और समय सारिणी जारी कर दी गई है। पत्र के मुताबिक क्लोन ट्रेन सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, राजगीर और राजेन्द्रनगर स्टेशन से चलेगी।

सहरसा से नई दिल्ली के लिए क्लोन ट्रेन नंबर 02553 सुबह 5 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन बरौनी स्टेशन सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी और 10 मिनट रुकेगी। वापसी में नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन नंबर 02554 दोपहर डेढ़ बजे चलकर अगले दिन शाम 6 बजकर 15 बजे सहरसा पहुंचेगी।

दरभंगा से क्लोन ट्रेन नंबर 02565 सुबह साढ़े 6 बजे चलकर अगले दिन अहले सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन दिन 12 बजकर 15 मिनट पर चलकर अगले दिन सुबह साढ़े 9 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

मुजफ्फरपुर से क्लोन ट्रेन नंबर 02557 सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर चलकर अगले दिन सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल से क्लोन ट्रेन नंबर 02558 दिन के 12 बजे चलकर अगले दिन सुबह साढ़े 10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। राजेन्द्रनगर से क्लोन ट्रेन नंबर 02393 दोपहर 3 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6 बजकर15 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी।

नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन नंबर 02394 दोपहर डेढ़ बजे चलकर सुबह 7 बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी। राजगीर से क्लोन ट्रेन नंबर 02391 सुबह 7 बजे चलकर अगले दिन दोपहर ढाई बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन नंबर 02392 दिन के 11 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9 बजे राजगीर स्टेशन पहुंचेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static