Ghatshila By-Election: JLKM ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पढ़ें पूरी खबर...

Sunday, Oct 26, 2025-05:21 PM (IST)

Ghatshila By-Election: घाटशिला उपचुनाव नजदीक है। इसके चलते जेएलकेएम ने तैयारी शुरू कर दी है। जेएलकेएम ने घाटशिला उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

JLKM ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
स्टार प्रचारकों की सूची में बेबी महतो, दमयंती मुंडा, डॉ. बसंती हेंब्रम, पूजा कुमारी, सानिया परवीन, अनीता टुडू, डिंपल चौबे, निवेदिता महतो, रेखा महतो, सविता देवी, सावन हंसदा, मनोज यादव, विजय साहू, संतोष महतो, प्रेम नायक, पानेश्वर कुमार, विकास हंसदा, उदय मेहता, एकलाल अंसारी और सुशील मंडल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा जेएलकेएम ने मोतीलाल महतो को पर्यवेक्षक, प्रेम माडी को प्रभारी, जबकि इकबाल अंसारी और विजय सिंह को सह प्रभारी बनाया है। देवेंद्र नाथ महतो को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन और झामुमो के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के बीच बड़ा मुकाबला है। वहीं, बात करें उनकी संपत्ति की तो बाबूलाल सोरेन संपत्ति की मामले में सोमेश चंद्र सोरेन से आगे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static