नीतीश सरकार की 'गंगाजल परियोजना'... बिहार के इन जिलों में भी पहुंचेगा गंगा जल, जो गंगा से है कोसों दूर
Sunday, Nov 27, 2022-02:06 PM (IST)
नालंदा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'गंगाजल परियोजना' का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इसके तहत राज्य के उन जिलों में भी गंगा जल पहुंचेगा, जो गंगा से कोसों दूर है। वहीं अब बिहार में हर घर गंगाजल स्कीम के तहत बाढ़ के पानी को पीने के पानी के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

अब लोगों को नहीं होगी गंभीर पेयजल समस्या
दरअसल, बिहार के इन जिलों में पानी की अनुपलब्धता के कारण साल भर गंभीर पेयजल समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए एक दुर्लभ अवधारणा और भारत में अपनी तरह की पहली परियोजना शुरू की गई, जहां मानसून के दौरान अतिरिक्त नदी के पानी को जलाशयों में संग्रहित किया जाएगा और बाद में 365 दिनों तक लोगों को पीने योग्य पानी की आपूर्ति की जाएगी।

गया में 28 नवंबर को होगा उद्घाटन
वहीं इस योजना के तहत बिहार के राजगीर और गया में इसी महीने से पेयजल के रूप में गंगाजल की आपूर्ति शुरू होगी। गंगा जल को स्वच्छ, शुद्ध और संसाधित कर इन जिलों में घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 नवम्बर 2022 को राजगीर में परियोजना का उद्घाटन करेंगे जबकि गया में 28 नवंबर 2022 को उद्घाटन किया जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Bihar New CM: क्या फाइनल हो गया बिहार का नया सम्राट? नीतीश कुमार मे इशारों- इशारों में दिया ये संकेत
Bihar Politics: बिहार से दिल्ली तक मची सियासी हलचल, नीतीश कुमार ने JDU अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन
राज्यसभा MP बनने के बाद नीतीश कुमार की सैलरी में होगी भारी कटौती! जानें सुविधाओं में क्या होगा बदलाव

