Forbesganj Assembly Seat: फारबिसगंज विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

11/5/2020 11:28:20 AM

 

अररियाः फारबिसगंज विधानसभा सीट (Forbesganj Assembly Seat) बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। फारबिसगंज सीट, अररिया लोकसभा सीट के तहत आता है। 1951 में फारबिसगंज सीट अस्तित्व में आया था।

1951 में कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट बोकाई मंडल ने फारबिसगंज सीट पर जीत हासिल किया था। 1957 में फारबिसगंज सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट डूमरलाल बैठा ने विरोधियों को मात दे दिया था। 1962 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट सरयू मिश्रा ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1962 में फारबिसगंज सीट पर जीत हासिल करने के बाद सरयू मिश्रा ने अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया था। 1967,1969,1972 और 1977 में बतौर कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट सरयू मिश्रा ने फारबिसगंज सीट पर जीत का सिलसिला जारी रखा था।

1980 और 1985 में हुए चुनाव में फारबिसगंज सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट सरयू मिश्रा ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। 1990 और 1995 के चुनाव में फारबिसगंज सीट पर बीजेपी के कैंडिडेट मायानंद ठाकुर ने कांग्रेस (Congress) का वर्चस्व खत्म कर दिया था। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में फारबिसगंज सीट से जाकिर हुसैन खान ने बीएसपी के टिकट पर विरोधियों को मात दे दिया था। 2005 में बीजेपी (BJP) के टिकट पर यहां से लक्ष्मी नारायण मेहता ने जीत हासिल कर लिया था। वहीं 2010 के चुनाव में बीजेपी (BJP) के टिकट पर पद्म पराग रेणु ने फारबिसगंज सीट पर जीत का परचम लहरा दिया था, तो 2015 के चुनाव में फारबिसगंज सीट से बीजेपी (BJP) की टिकट पर विद्यासागर केसरी ने जीत हासिल कर लिया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में फारबिसगंज सीट से बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट विद्या सागर केसरी ने जीत हासिल कर लिया था। विद्या सागर केसरी ने चुनाव में 85 हजार 929 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट कृत्यानंद विश्वास को 60 हजार 691 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से विद्या सागर केसरी ने कृत्यानंद विश्वास को 25 हजार 238 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप (JAP) कैंडिडेट जाकिर हुसैन खान, 18 हजार 894 वोट के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में फारबिसगंज सीट से बीजेपी की टिकट पर पदम पराग राय रेणु ने चुनाव में जीत हासिल की थी। पदम पराग राय रेणु ने चुनाव में 70 हजार 463 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) के कैंडिडेट मायानंद ठाकुर ने 43 हजार 636 वोट हासिल किया था। इस तरह से पदम पराग राय रेणु ने मायानंद ठाकुर को 26 हजार 827 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी (Congress) कैंडिडेट प्रकाश चौधरी ने 8 हजार 185 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में फारबिसगंज सीट से बीजेपी (BJP) के टिकट पर लक्ष्मी नारायण मेहता ने चुनाव में जीत हासिल की थी। लक्ष्मी नारायण मेहता ने चुनाव में 61 हजार 354 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट जाकिर हुसैन खान को 55 हजार 293 वोट मिला था। इस तरह से लक्ष्मी नारायण मेहता ने जाकिर हुसैन खान को 6 हजार 61 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट दिव्य प्रकाश मंडल ने 3 हजार 688 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच मुकाबला होगा, लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static