Jharkhand Assembly Elections: CPI 15 सीटों पर उतारेगी अपने प्रत्याशी, 9 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

Wednesday, Oct 23, 2024-10:09 AM (IST)

रांची: सीपीआई झारखंड विधानसभा के कुल 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेंगी। सीपीआई के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि हम इंडिया गठबंधन के पार्ट रहे हैं। हमने सीट शेयरिंग को लेकर जेएमएम और कांग्रेस दोनों के बड़े नेताओं से संपर्क किया था और आश्वासन भी दिया गया था लेकिन हमें निराशा हाथ लगी। इसीलिए हमने झारखंड के 15 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार देने का फैसला किया है।

सीपीआई के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है, बाकी सीट रांची ,मांडू ,बड़कागांव हजारीबाग, पोड़ैयाहाट से उम्मीदवारों की घोषणा दो दिन बाद की जाएगी।साथ ही इंडी गठबंधन से नाराजगी दिखाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के समय झारखंड सरकार और भाजपा जनता को रेवड़ी बांटने का वादा करके बरगलाने की कोशिश कर रही है। राज्य सरकार ने 5 सालों तक यहां के युवाओं को निराश किया किया हैं।

9 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा
सीपीआई के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा  कि कुछ सीटों पर हम अपने उम्मीदवार की घोषणा करते हैं, जिनमें नाला विधानसभा से कन्हाई चंद्रमाल पहाड़ियां प्रत्याशी होंगे, सारठ विधानसभा से छाया कॉल मैदान में उतरेंगी। वहीं,बरकट्ठा विधानसभा से महादेव राम चुनाव लड़ेंगे, डाल्टेनगंज से रुचिर तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया, कांके से संतोष कुमार रजक मैदान में उतरेंगे, जबकि सिमरिया से सुरेश कुमार भुईया को उतारा गया, चतरा से डोमन भुईया को  प्रत्याशी  बनाया गया, बिशनपुर से महेंद्र उरांव को उम्मीदवार बनाया गया, भवनाथपुर से घनश्याम पाठक को टिकट दिया गया है।

गौरतलब है कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होंगे। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। झारखंड में  लगभग 2 करोड़ 60 लाख वोटर हैं। यहां 1 करोड़ 31 लाख पुरुष वोटर हैं  जबकि 1 करोड़ 29 लाख महिला वोटर हैं।  झारखंड में 29 हजार 562 बूथ पर वोट पड़ेंगे। झारखंड के हर बूथ पर 881 वोटर होंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static