Bihar News... CM नीतीश ने पूर्व केन्द्रीय विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवदेना

Sunday, Aug 11, 2024-11:30 AM (IST)

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केन्द्रीय विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. नटवर सिंह ने मई 2004 से दिसंबर 2005 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। उनका निधन दुखद है।

वहीं नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static