Samastipur Assembly Seat: समस्तीपुर में चिराग पासवान बिगाड़ सकते हैं आरजेडी का खेल II Bihar Election 2025

Friday, May 16, 2025-05:38 PM (IST)

Samastipur Assembly Seat: समस्तीपुर विधानसभा सीट समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें 1951 से लेकर 1962 तक हुए चुनाव में इस सीट पर दो विधायक चुने गए। 1951 में कांग्रेस के टिकट पर सुन्दर महतो और यदुनंदन सहाय चुनाव जीते। इसके बाद 1957 में कांग्रेस के ही सहदेव महतो और यदुनंदन सहाय चुनाव जीते। 1962 में भी कांग्रेस का ही कब्जा रहा। इस बार सहदेव महतो और तेज नारायण ईश्वर विधायक चुने गए। साल 1967 से एक विधायक चुने जाने लगे थे। 1967 और 1969 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के राजेंद्र नारायण शर्मा लगातार दो बार विधायक बने थे। 

PunjabKesari
1972 में समस्तीपुर में एनसीओ के सहदेव महतो चुनाव जीते। 1977 में जनता पार्टी ने कब्जा जमाया और चंद्रशेखर सिंह विधायक चुने गए। 1980 में जनता पार्टी सेक्युलर के टिकट पर कर्पूरी ठाकुर विधायक बने। इसके बाद 1985 में लोकदल, 1990 और 1995 में जनता दल के टिकट पर अशोक सिंह लगातार तीन बार विधायक चुने गए। 2000, 2005 के फरवरी और अक्टूबर में जेडीयू के राम नाथ ठाकुर चुनाव जीते थे। 2010, 2015 और 2020 में इस सीट पर आरजेडी नेता अख्तारुल इस्लाम शाहीन लगातार तीन बार विधायक चुने गए थे। 

Samastipur Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के चुनाव में समस्तीपुर सीट पर आरजेडी उम्मीदवार अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जीत हासिल की थी। अख्तरुल इस्लाम शाहीन को 68 हजार पांच सौ सात वोट मिला था तो जेडीयू उम्मीदवार अश्वमेध देवी 63 हजार सात सौ 93 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। इस तरह से अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने अश्वमेध देवी को चार हजार सात सौ 14 वोट के कम अंतर से हराया था। वहीं एलजेपी उम्मीदवार महेंद्र प्रधान 12 हजार 74 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Samastipur Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर सीट पर आरजेडी उम्मीदवार अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जीत हासिल की थी। अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बीजेपी उम्मीदवार रेणु कुमारी को 31 हजार 80 वोटों से हराया था। अख्तरुल इस्लाम शाहीन को कुल 82 हजार पांच सौ आठ वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहीं रेणु कुमारी को कुल 51 हजार चार सौ 28 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय जितेंद्र चौधरी को मात्र 3 हजार 54 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

Samastipur Assembly Seat Result 2010 ।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे 

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर सीट पर आरजेडी उम्मीदवार अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जीत हासिल की थी। अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जेडीयू कैंडिडेट रामनाथ ठाकुर को 1 हजार आठ सौ 27 वोटों से हराया था। अख्तरुल इस्लाम शाहीन को कुल 42 हजार आठ सौ 52 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे रामनाथ ठाकुर को कुल 41 हजार 25 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस कैंडिडेट तरुण कुमार को कुल 10 हजार नौ सौ 38 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

Samastipur Assembly Seat Result 2005 ।। विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे 

वहीं 2005 में हुए चुनाव में समस्तीपुर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट रामनाथ ठाकुर ने जीत हासिल की थी। रामनाथ ठाकुर ने आरजेडी उम्मीदवार निजाम अहमद को 13 हजार एक सौ 82 वोटों से हराया था। रामनाथ ठाकुर को कुल 45 हजार नौ सौ 69 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे निजाम अहमद को कुल 32 हजार सात सौ 87 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा कैंडिडेट अशोक सिंह को कुल 20 हजार आठ सौ 67 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

पिछले विधानसभा चुनाव में एलजेपी कैंडिडेट ने आरजेडी की जीत में अहम भूमिका निभाया था। इस बार चिराग पासवान के एनडीए के सहयोगी बन जाने पर समस्तीपुर सीट का समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। अगर चिराग पासवान अपना वोट जेडीयू को ट्रांसफर करने में सफल होंगे तो हो सकता है कि इस बार समस्तीपुर में तीर सही निशाने पर लग जाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static