Chhatapur Assembly Seat: छातापुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

11/4/2020 2:18:32 PM

 

सुपौलः छातापुर विधानसभा सीट (Chhatapur Assembly Seat) बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। छातापुर सीट, सुपौल लोकसभा सीट के तहत आता है। छातापुर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है।

1967 में छातापुर सीट पर संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट कुंभ नारायण सरदार ने जीत का परचम लहराया था। 1969 में छातापुर सीट से कुंभ नारायण सरदार ने संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर एक बार फिर जीत हासिल कर लिया था। 1977 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में छातापुर सीट से जनता पार्टी के टिकट पर सीताराम पासवान ने जीत हासिल कर लिया था। वहीं 1980 और 1985 में कुंभ नारायण सरदार ने कांग्रेस (Congress) पार्टी के टिकट पर लगातार 2 बार छातापुर सीट पर जीत हासिल कर लिया था।

1990 में जनता दल के टिकट पर योगेंद्र नारायण सरदार ने छातापुर में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। वहीं 1995 में जनता दल के कैंडिडेट बिश्व मोहन भारती ने छातापुर में जीत हासिल किया था। 2000 में छातापुर सीट से आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट गीता देवी ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 2005 में छातापुर सीट से जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट विश्व मोहन भारती ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 2010 के छातापुर सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कैंडिडेट नीरज कुमार सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 2015 के चुनाव में यहां से बीजेपी (BJP) की टिकट पर नीरज कुमार सिंह ने जीत हासिल कर लिया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में छातापुर सीट से बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट नीरज कुमार सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी। नीरज कुमार सिंह ने चुनाव में 75 हजार 697 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट जहूर आलम को 66 हजार 405 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से नीरज कुमार सिंह ने जहूर आलम को 9 हजार 292 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट उपेंद्र प्रसाद सिंह, 6 हजार 244 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में छातापुर सीट से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट नीरज कुमार सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी। नीरज कुमार सिंह ने चुनाव में 66 हजार 895 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट अकील अहमद ने 43 हजार 165 वोट हासिल किया था। इस तरह से नीरज कुमार सिंह ने अकील अहमद को 23 हजार 730 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जेएमएम (JMM) कैंडिडेट गुलाब चंद पासवान ने 5 हजार 334 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में छातापुर सीट से जेडीयू (JDU) के टिकट पर विश्व मोहन भारती ने चुनाव में जीत हासिल की थी। विश्व मोहन भारती ने चुनाव में 39 हजार 949 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट महेंद्र नारायण सरदार को 28 हजार 14 वोट मिला था। इस तरह से विश्व मोहन भारती ने महेंद्र नारायण सरदार को 11 हजार 935 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट योगेंद्र नारायण सरदार ने 4 हजार 250 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच मुकाबला होगा, लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी, जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static