Chenari Assembly Seat: चेनारी विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/8/2020 4:56:53 PM

रोहतासः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक चेनारी विधानसभा सीट (Chenari Assembly Seat) है। रोहतास जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र सासाराम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि साल 1962 में हुए विधानसभा के में इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली और गोविंद राम विधायक चुने गए। इसके बाद 1967 और 1969 में भी कांग्रेस (Congress) का ही कब्जा रहा और छट्ठू राम दोनों बार विधायक बने। 1972 में हिंदुस्तानी शोशित दल के राम बचन पासवान विधायक चुने गए। 1977 में जनता पार्टी की तरफ से राम बचन पासवान दोबारा विधायक चुने गए। 1980 में कांग्रेस इंदिरा के दुधनाथ पासवान विधायक चुने गए।

1985 में लोकदल के छेदी पासवान चुनाव जीते। 1990 और 1995 में जनता दल के जवाहर पासवान लगातार दो बार विधायक चुने गए। 2000 में राष्ट्रीय जनता दल की तरफ छेदी पासवान चुनाव जीते। 2005 के फरवरी और 2005 के अक्टूबर में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के ललन पासवान विधायक चुने गए। 2009 के उपचुनाव में कांग्रेस के मुरारी प्रसाद गौतम चुनाव जीते। 2010 में हुए चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के श्याम बिहारी राम विधायक चुने गए जबकि 2015 में रालोसपा के ललन पासवान चुनाव जीते।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) में इस सीट पर बीएलएसपी के ललन पासवान ने कांग्रेस (Congress) के मंगल राम को 9 हजार 781 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। ललन पासवान को कुल 68 हजार 148 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे मंगल राम को कुल 58 हजार 367 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर नोटा रहा था। नोटा के पक्ष में 8 हजार 876 लोगों ने वोट डाला था।
PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के श्याम बिहारी राम ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के ललन पासवान को 2 हजार 901 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। श्याम बिहारी राम को कुल 44 हजार 586 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे ललन पासवान को कुल 41 हजार 685 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) के मुरीरू प्रसाद गौतम को कुल 21 हजार 390 वोट मिले थे।
PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तोल इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के ललन पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के जवाहर पासवान को 17 हजार 741 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। ललन पासवान को कुल 48 हजार 645 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे जवाहर पासवान को कुल 30 हजार 904 वोट मिले थे। तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा (BSP) के प्रेमा भारती को कुल 18 हजार 847 वोट मिले थे।
PunjabKesari

पिछले तीन चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर दो बार जेडीयू (JDU) और एक बार रालोसपा (RLSP) का कब्जा रहा है। बता दें कि पिछले चुनाव में बीजेपी (BJP), रालोसपा (RLSP) और लोजपा (LJP) एक साथ चुनावी मैदान में थी तो राजद (RJD), कांग्रेस (Congress) और जेडीयू (JDU) एक साथ लेकिन इस बार समीकरण बदल गया है। इस बार एक बार फिर से बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) एक साथ चुनावी मैदान में हैं। लोजपा (LJP) और रालोसपा (RLSP) भी अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। ऐसे में किसकी जीत होगी यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static