Chanpatia Assembly Seat: चनपटिया विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

8/31/2020 1:50:37 PM

पश्चिम चंपारणः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक चनपटिया विधानसभा सीट (Chanpatia Vidhan SabhaSeat) है। पश्चिम चंपारण (West Champaran) जिले में स्थित यह विधानसभा पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि यह सीट तो 1957 से ही अस्तित्व में है लेकिन समय-समय पर परिसीमण के बाद इसकी सीमाएं परिवर्तित होती रही है। 1957 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए और कांग्रेस की केतकी देवी विधायक (MLA) चुनी गईं। इसके बाद 1962 और 1967 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ही टिकट पर प्रमोद कुमार मिश्रा विधायक चुने गए। 1969 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर वीर सिंह चुनाव जीते। 1972 में यह सीट एक बार फिर से कांग्रेस (Congress) के खाते में गई और उमेश प्रसाद सिंह विधायक (MLA) चुने गए।

1977 में वीर सिंह एक बार फिर से विधायक चुने गए लेकिन इस बार वह जनता पार्टी की तरफ से चुनाव में उतरे थे। इसके बाद 1980 और 1985 में 2 बार लगातार बीरबल शर्मा कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया के टिकट पर चुनाव जीते। 1990 में यह सीट फिर ले जनता पार्टी के पास चली गई और कृष्ण कुमार मिश्रा विधायक बने। 1995 में सीपीआई (CPI) ने फिर से कब्जा जमाया और बीरबल सिंह एक बार फिर से विधायक (MLA) चुने गए। 2000 में पहली बार इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनाव जीती और उसके बाद से लगातार यह सीट बीजेपी (BJP) के पास ही रही है। 2000 में कृष्ण कुमार मिश्रा, 2005 के फरवरी में और नवंबर में सतीश चंद्र दुबे, 2010 में चंद्र मोहन राय और 2015 में प्रकाश राय विधायक (MLA) चुने गए।

2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रकाश राय ने जदयू (JDU) के एनएन शाही को 464 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। प्रकाश राय को कुल 61 हजार 304 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे एनएन शाही को कुल 60 हजार 840 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई (CPI) के ओम प्रकाश क्रांति को कुल 10 हजार 136 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चंद्र मोहन राय ने बसपा (BSP) के एजाज हुसैन को 23 हजार 412 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। चंद्र मोहन राय को कुल 44 हजार 835 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे एजाज हुसैन को कुल 21 हजार 423 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस (Congress) के त्रिभुवन प्रसाद शर्मा को कुल 9 हजार 131 वोट मिले थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) परिणामों पर नजर डालें तो बीजेपी (BJP) के सतीश चंद्र दुबे ने कांग्रेस के विश्व मोहन शर्मा को 20 हजार 874 वोटों से हराया और विधायक (MLA) बने। सतीश चंद्र दुबे को कुल 42 हजार 960 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे विश्व मोहन शर्मा को कुल 22 हजार 86 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बसपा (BSP) के एजाज हुसैन को मात्र 9 हजार 138 वोट मिले थे।
PunjabKesari
पिछले तीन नतीजों पर नजर डालें तो इस सीट पर लगातार बीजेपी (BJP) का बोलबाला रहा है लेकिन क्या इस बार के चुनाव में भी बीजेपी (BJP) इस करिश्मा को बरकरार रख पाएगी। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static