चंपई सोरेन फिर से पहुंचे दिल्ली, BJP के बड़े नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात

Monday, Aug 26, 2024-01:38 PM (IST)

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एक बार फिर से कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि आज यानी सोमवार सुबह करीब सवा ग्यारह बजे चंपई सोरेन दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे और विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, उनके बेटे व अन्य 3 लोगों के साथ वे अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए।

"आज मेरे अध्याय का पांचवा चैप्टर खत्म हो गया है"
मिली जानकारी के मुताबिक चंपई सोरेन दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात कर सकते हैं। दिल्ली जाने से पहले बहरागोड़ा में पत्रकारों से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि मुझे अपने दौरे के क्रम में कोल्हान की जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। आज मेरे अध्याय का पांचवा चैप्टर खत्म हो गया है। जल्द ही मैं अपने आगे के राजनीतिक सफर का खुलासा करूंगा। उन्होंने कहा कि हम आज तक जो भी कदम उठाए है, वो ठोस और सही उठाए हैं। साथ ही जो भी काम सोचते है, उसे पूरा करते है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन ने कहा कि पिता चंपाई सोरेन कोल्हान के टाइगर नहीं, बल्कि झारखंड के टाइगर है। उन्होंने बिहार के समय से ही आंदोलन करके परिवार को छोड़ झारखंड के हर एक व्यक्ति को न्याय दिलाने का काम किया है। इसलिए आज उनके पीछे लाखों जनता है। पूरे झारखंड में इसका असर देखने को मिलेगा। झारखंड के टाइगर जहां रहेंगे। उनके साथ मैं और पूरे परिवार के साथ झारखंड का हर एक व्यक्ति रहेगा। वहीं, बहरागोड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद वे खड़गपुर के रास्ते बीते रविवार रात कोलकाता पहुंचे। 

बता दें कि मंत्री चंपई सोरेन ने हाल ही में 3 दिनों के लिए दिल्ली गए थे। यहां वह भाजपा के नेताओं से मिले थे। वहीं, चंपई ने अब तक पूरी बात साफ नहीं की। इस बात पर अभी भी सभी की आंखें टिकी हुई है कि चंपई सोरेन खुद की पार्टी बनाएंगे या भाजपा में शामिल होंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static