बिहार में सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ सम्पन्न, व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य

4/15/2024 10:43:53 AM

पटना: बिहार में आज उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ सम्पन्न हो गया। चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व ‘चैती छठ' 12 अप्रैल से शुरू हुआ था। साल में दो बार चैत्र और कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष में महापर्व छठ व्रत होता है, जिसमें श्रद्धालु भगवान भास्कर की अराधना करते हैं।

PunjabKesari

छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन आज राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य हिस्सों में हजारों महिला और पुरुष व्रतधारियों ने अपने घर पर ही उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं का 36 घंटे का निराहार व्रत समाप्त हुआ और उसके बाद ही व्रतधारियों ने अन्न ग्रहण किया। चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन कल व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया था। 

PunjabKesari

वहीं, प्रशासन की तरफ से हर एक गंगा घाट पर नाव के साथ ही सुरक्षा कर्मियों के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और इस प्रकार से सभी गंगा घाटों पर शांतिपूर्वक हर्षोल्लास के साथ छठ महापर्व का समापन हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static